Home > उत्तर प्रदेश > UPSSSC Vacancy: अगर आप रखते हैं ये डिग्री, तो यूपी में सुपरवाइजर बनने का गोल्डन चांस, 81100 मिलेगी सैलरी

UPSSSC Vacancy: अगर आप रखते हैं ये डिग्री, तो यूपी में सुपरवाइजर बनने का गोल्डन चांस, 81100 मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में नौकरी (UP Govt) की चाहत रखने वालों के लिए गुड न्यूज है. जो कोई भी यहां आवेदन कर रहे हैं, वे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: July 8, 2026 2:49:55 PM IST



UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने केन सुपरवाइजर भर्ती 2026 के तहत 1182 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कृषि क्षेत्र में ग्रेजुएट कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है.

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

UPSSSC ने इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 मई 2026 को जारी किया था. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है.

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 7 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2026

समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1182 रिक्त पदों पर केन सुपरवाइजर (गन्ना पर्यवेक्षक) की नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती उत्तर प्रदेश के कृषि एवं गन्ना विभाग में रोजगार की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है.

अप्लाई करने की योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc. (Agriculture) की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास DOEACC/NIELIT द्वारा जारी CCC (Course on Computer Concepts) प्रमाणपत्र भी होना चाहिए. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शैक्षणिक योग्यताओं की जांच अवश्य कर लें.

 क्या है आयु सीमा

UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

क्या है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जानकारी सही होनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय पहले ही आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें…

Success Story: जेब में थे सिर्फ 140-280 रुपये, न मोबाइल न कोचिंग, फिर भी दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा को किया पास
Sarkari Naukri: वस्त्र मंत्रालय में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस चाहिए ये योग्यता, शानदार है महीने की सैलरी

Advertisement