UP Home Guard Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Home Guard Enrollment 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए चुना गया है.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कुल 41,424 होम गार्ड पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. लिखित परीक्षा के प्रदर्शन और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के आधार पर 1,07,221 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह संख्या कुल रिक्त पदों की तुलना में लगभग 2.6 गुना अधिक है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिस्पर्धा बनी रहे. UP Home Guard की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.hgupexam2025.com/hg2025written के जरिए भी यूपी होमगार्ड रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं.
UP Home Guard Result 2026 ऐसे करें चेक
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर UP Home Guard Enrollment 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
लॉगिन या साइन इन बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
DV और PST की तारीखें जल्द होंगी घोषित
रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना होगा. इन दोनों चरणों की तिथियों की घोषणा जल्द ही UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो.
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने रिजल्ट और प्राप्त अंकों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें. यदि किसी अभ्यर्थी को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी संबंधी संदेह हो, तो उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड का अंतिम निर्णय ही मान्य होगा.
भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से संबंधित सभी अपडेट, दस्तावेज़ सत्यापन का शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. इसलिए उम्मीदवार किसी भी भ्रामक सूचना पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी प्राप्त करें.