UP Home Guard Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में होम गार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Home Guard Recruitment 2025 का Final Result 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 41,424 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है.
उम्मीदवार अपना फाइनल सिलेक्शन स्टेटस UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी. बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के साथ-साथ जिलेवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं.
UP Home Guard Result 2026 कैसे चेक करें?
UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
UP Home Guard Recruitment 2025 के Final Selection Result लिंक पर क्लिक करें.
मांगा गया रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर अपना चयन स्टेटस और संबंधित जिले की जानकारी देखें.
रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
41 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को मिली जगह
UP Home Guard भर्ती के लिए बोर्ड को 25,32,196 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई. लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को 74 जिलों में छह शिफ्ट में आयोजित हुई थी. अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा होने के कारण उम्मीदवारों के अंकों को निर्धारित सरकारी नियमों के अनुसार नॉर्मलाइज किया गया. इसके बाद नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर 1,07,221 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और Physical Standard Test (PST) के लिए बुलाया गया.
यहां देखें UP Home Guard Final Result 2026
PST के बाद PET में हुआ चयन
दस्तावेज सत्यापन और PST में सफल उम्मीदवारों ने अगली परीक्षा यानी Physical Efficiency Test (PET) में हिस्सा लिया. PET का आयोजन 15 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच किया गया. इन सभी चरणों के परिणाम और पात्रता की जांच के बाद अब बोर्ड ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है.
कैसे तैयार हुई UP Home Guard Merit List?
फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड लिखित परीक्षा स्कोर, प्राथमिकता वाली योग्यताओं के अंक और जिलेवार मेरिट को आधार बनाया गया है. आरक्षण नियमों के अनुसार UR, EWS, OBC, SC और ST वर्गों के लिए अलग-अलग चयन सूची जारी की गई है. यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो टाई-ब्रेक के लिए अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी. उम्र भी समान होने पर हाईस्कूल प्रमाणपत्र में दर्ज नाम के शुरुआती अक्षर के क्रम को निर्धारित नियमों के अनुसार देखा जाएगा.
चयन अभी किन शर्तों पर निर्भर?
फाइनल चयन मेडिकल जांच, शैक्षणिक योग्यता, प्राथमिकता वाली योग्यता, आरक्षण प्रमाणपत्र और जहां लागू हो वहां कैरेक्टर वेरिफिकेशन में उम्मीदवार के सही पाए जाने पर निर्भर करेगा. UP Home Guard Score 2026 में उम्मीदवार अपना नॉर्मलाइज्ड स्कोर और प्राथमिकता वाली योग्यता से मिले अंक भी देख सकेंगे. बोर्ड के अनुसार स्कोर संबंधी जानकारी अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.