Union Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने विभिन्न मैनेजर स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक में कुल 395 खाली पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
Union Bank Vacancy 2026: पदों का विवरण
मैनेजर: 163 पद
सीनियर मैनेजर: 153 पद
चीफ मैनेजर: 52 पद
असिस्टेंट जनरल मैनेजर: 20 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर: 7 पद
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में जिम्मेदारी वाले पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी. अलग-अलग पदों के अनुसार पात्रता मानदंड अलग हो सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले यूनियन बैंक द्वारा जारी विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें. नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, उम्र सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी दी गई है.
Union Bank Application Fee: कितनी देनी होगी फीस?
UR/EWS/OBC उम्मीदवार: 1180 रुपये
SC/ST/PwBD उम्मीदवार: 177 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, UPI, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए भुगतान कर सकते हैं.
Union Bank Recruitment 2026 Selection Process: ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन पद के स्तर और आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा. स्केल III तक के पदों के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
ऑनलाइन परीक्षा
ग्रुप डिस्कशन (जरूरत पड़ने पर)
पर्सनल इंटरव्यू
वहीं स्केल IV, V और VI पदों के लिए चयन प्रक्रिया में—
ग्रुप डिस्कशन
अन्य टेस्ट या असेसमेंट
पर्सनल इंटरव्यू
शामिल हो सकते हैं.
बैंक को अधिकार होगा कि प्राप्त आवेदनों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित करे.
ऑनलाइन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का नियम
यदि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है, तो गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 25 प्रतिशत यानी एक चौथाई अंक काटा जाएगा. इसके अलावा प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना जरूरी होगा.
General और EWS उम्मीदवारों के लिए: 40 प्रतिशत
SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों के लिए: 35 प्रतिशत
बैंकिंग क्षेत्र में बेहतर करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है. 395 पदों वाली इस वैकेंसी में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए, ताकि आवेदन में किसी तरह की गलती न हो.
ये भी पढ़ें…
Success Story: एक जोड़ी झुमकों से मिला बिजनेस आइडिया, दो सहेलियों ने बना दिया करोड़ों का स्टार्टअप
JPSC Exam 2026 Postponed: जेपीएससी ने 9 परीक्षाएं की स्थगित, उम्मीदवारों को करना होगा नई तारीखों का इंतजार