Union Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1865 पद भरे जाएंगे, जिससे हजारों उम्मीदवारों को अपने करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें.
शैक्षणिक योग्यता: क्या है जरूरी?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. यह डिग्री ऐसे संस्थान से होनी चाहिए, जिसे University Grants Commission (UGC) या All India Council for Technical Education (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त हो. इसके अलावा, उम्मीदवार का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो जाना चाहिए. जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.
आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी.
चयन प्रक्रिया: कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है. उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस परीक्षा में कुल पांच सेक्शन होंगे:
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस
जनरल अंग्रेजी
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
रीजनिंग एबिलिटी
कंप्यूटर या संबंधित विषय ज्ञान
इन सभी विषयों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.
लैंग्वेज एफिशिएंसी: स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी
एक खास बात यह है कि जिस राज्य में उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसे उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना आवश्यक है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Union Bank Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Union Bank Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
आवेदन शुल्क: कितना देना होगा?
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:
सामान्य/OBC पुरुष उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 944 रुपये
सामान्य/OBC महिला उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 708 रुपये
SC/ST उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 236 रुपये
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
क्यों है यह मौका खास?
यूनियन बैंक में अप्रेंटिसशिप न केवल बैंकिंग सेक्टर की समझ बढ़ाती है, बल्कि भविष्य में स्थाई नौकरी के अवसरों के लिए भी मजबूत आधार तैयार करती है. अगर आप बैंकिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है.