SSC CHT Result 2026 Declared: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा 2025 के पेपर 2 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण भी स्पष्ट हो गया है.
SSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पेपर 2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. इस चरण के लिए कुल 3642 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. अब आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी पात्रता और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
SSC CHT Result 2026 ऐसे करें चेक
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिखाई देने वाले “Result” सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद “SSC CHT Result 2026” लिंक का चयन करें.
नया पेज खुलने पर रिज़ल्ट की पीडीएफ दिखाई देगी.
अपना रोल नंबर या नाम खोजकर परिणाम की जांच करें.
भविष्य के उपयोग के लिए रिज़ल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
CRPF पद के लिए उम्मीदवारों को देना होगा PET/PST
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपने ऑनलाइन आवेदन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को विकल्प के रूप में चुना था, उन्हें सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के लिए आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.
ऐसे उम्मीदवारों को CRPF द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में भाग लेना होगा. जो उम्मीदवार इन परीक्षणों में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें CRPF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) पद के लिए आगे विचार नहीं किया जाएगा.
अंतिम चयन से पहले भरनी होगी ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस
SSC ने यह भी बताया है कि अंतिम परिणाम घोषित करने से पहले उम्मीदवारों से ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस (Option-cum-Preference) मांगी जाएगी. इसके लिए आयोग अलग से एक आधिकारिक नोटिस जारी करेगा, जिसमें उम्मीदवार अपनी पसंद और प्राथमिकताएं दर्ज कर सकेंगे.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट या नोटिफिकेशन को मिस न करें.