Home > जॉब > SSC Vacancy: एसएससी में निकली बंपर वैकेंसी, इन उम्मीदवारों के लिए है बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन

SSC Vacancy: एसएससी में निकली बंपर वैकेंसी, इन उम्मीदवारों के लिए है बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन

Sarkari Naukri SSC Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: June 27, 2026 9:49:03 PM IST



SSC ASO LDCE Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)/सहायक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) और विदेश मंत्रालय (MEA) में कुल 341 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

यह भर्ती केवल पात्र विभागीय कर्मचारियों के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक SSC के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा अगस्त 2026 में दिल्ली-एनसीआर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.

SSC ASO LDCE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवारों को आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए.

नोटिफिकेशन जारी: 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे)
विभाग द्वारा प्रिंटेड आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे)
विदेश, अंडमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा: अगस्त 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

SSC ASO LDCE एक विभागीय प्रतियोगी परीक्षा है. इसमें सामान्य उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते.

CSS के लिए योग्यता- उम्मीदवार Central Secretariat Clerical Service में Upper Division Grade के पद पर कार्यरत होना चाहिए.
1 जुलाई 2025 तक कम से कम 6 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होना आवश्यक है.

MEA के लिए योग्यता
उम्मीदवार Ministry of External Affairs में Upper Division Clerk (UDC) के पद पर कार्यरत होना चाहिए।
निर्धारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हो.
1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 6 वर्ष की नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें?

SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
यदि पहले से One-Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो उसे पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
SSC ASO/Assistant Grade LDCE 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी दर्ज करें.
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें.
आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.

प्रिंटेड आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें.

परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी. परीक्षा केवल दिल्ली-एनसीआर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड और आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी.

SSC ASO LDCE Recruitment 2026 विभागीय कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और बेहतर करियर का महत्वपूर्ण अवसर है. यदि आप योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. साथ ही, आवेदन के बाद प्रिंटेड फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज विभाग के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर जमा करना न भूलें.

ये भी पढ़ें…

AIIMS MSc Nursing Result 2026 Declared: एम्स नर्सिंग रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, यहां से चेक करें मेरिट लिस्ट
Indian Air Force Vacancy: 10वीं कर चुके हैं पास, तो एयरफोर्स में आपके लिए बढ़िया अवसर, अच्छी मिलेगी सैलरी

Advertisement