Home > जॉब > SSC JE Vacancy: इंजीनियरिंग डिग्री है तो सरकारी नौकरी पक्की! CPWD, MES और BRO में भर्ती, 112400 है सैलरी

SSC JE Vacancy: इंजीनियरिंग डिग्री है तो सरकारी नौकरी पक्की! CPWD, MES और BRO में भर्ती, 112400 है सैलरी

Sarkari Naukri SSC JE Recruitment 2026: एसएससी के जरिए भारत सरकार में काम करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. यहां पर अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार दिए गए खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.

By: Munna Verma | Last Updated: September 3, 2026 12:25:49 PM IST



SSC JE Recruitment 2026 | SSC JE Vacancy | SSC JE Eligibility 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए SSC JE Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में जूनियर इंजीनियर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. विज्ञापन संख्या HQ-C-3019/1/2026-C-3 के अनुसार कुल 1,748 वैकेंसी घोषित की गई हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन 2 सितंबर 2026 को जारी हुआ और इसी दिन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई. इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

SSC JE Vacancy 2026: किन विभागों में मिलेगी नौकरी?

SSC JE भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्ति होगी. इनमें CPWD, MES, BRO और IMD प्रमुख हैं. चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप ‘B’ के लेवल-6 पद पर नियुक्त किया जाएगा. इस पद के लिए पे स्केल 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये निर्धारित है. पद और विभाग के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 या 32 वर्ष हो सकती है. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

SSC JE 2026: जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन/आवेदन शुरू: 2 सितंबर
आवेदन की अंतिम तारीख: 22 सितंबर 2026, रात 11 बजे
फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 23 सितंबर 2026, रात 11 बजे
करेक्शन विंडो: 28 से 30 सितंबर 2026
Paper-I: अक्टूबर/नवंबर 2026
Paper-II: 1 दिसंबर 2026

SSC JE Eligibility 2026: इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा जरूरी

टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में निर्धारित डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना जरूरी है.

SSC JE Application Fee 2026: कितनी देनी होगी फीस?

UR, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. वहीं SC, ST, PwBD, ESM और सभी महिला उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है. फॉर्म में सुधार करने पर पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार करेक्शन के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा.

यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन

SSC JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
SSC JE Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

SSC JE Selection Process 2026: ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया में Paper-I और Paper-II शामिल होंगे। Paper-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जबकि Paper-II के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी. इसके बाद संबंधित विभागों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा. BRO में जूनियर इंजीनियर पद के लिए अतिरिक्त PET/PMT और फिजिकल एवं मेडिकल मानक लागू होंगे. BRO की JE पोस्ट के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार योग्य हैं. उन्हें निर्धारित शारीरिक मानकों के साथ 10 मिनट में एक मील दौड़ पूरी करनी होगी.

SSC JE Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार पहले ssc.gov.in या mySSC मोबाइल ऐप के जरिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद Junior Engineer Examination 2026 चुनकर आवेदन फॉर्म भरें. पोस्ट और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता दर्ज करें, जरूरी दस्तावेज, सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करें तथा लागू शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके.

Advertisement