SSC JE Final Result 2025 Declared: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी SSC JE अंतिम परिणाम 2025 चयन सूची चेक कर सकते हैं. कमीशन ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों का फाइनल पोस्ट अलॉटमेंट भी जारी किया है. यह अलॉटमेंट स्लाइडिंग प्रक्रिया और उम्मीदवारों की पहचान सत्यापन (Identity Verification) पूरी होने के बाद किया गया है.
SSC की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 1,731 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन उम्मीदवारों के नाम फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में शामिल किए गए हैं. यह भर्ती सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी. चयनित उम्मीदवारों को अब संबंधित विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण से गुजरना होगा.
स्लाइडिंग प्रक्रिया के बाद जारी हुआ फाइनल अलॉटमेंट
कमीशन के अनुसार, उम्मीदवारों को 20 और 21 जुलाई 2026 को स्लाइडिंग और पहचान सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना था. जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित माना गया और उनके नाम अंतिम परिणाम के लिए शामिल नहीं किए गए.
अलॉटमेंट प्रक्रिया में
585 उम्मीदवारों ने Fix विकल्प चुना
1,028 उम्मीदवारों ने Float विकल्प चुना
118 उम्मीदवारों को खाली हुई सीटों के आधार पर नया अलॉटमेंट मिला
फाइनल पोस्ट अलॉटमेंट उम्मीदवारों की मेरिट, आवेदन के समय दी गई प्राथमिकताओं और स्लाइडिंग विकल्पों के आधार पर किया गया है.
कैटेगरी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की संख्या
SSC JE Final Result 2025 में अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार हुआ है.
UR (अनारक्षित): 780 उम्मीदवार
OBC: 432 उम्मीदवार
SC: 270 उम्मीदवार
EWS: 127 उम्मीदवार
ST: 122 उम्मीदवार
इसके अलावा लागू नियमों के अनुसार PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी चयन सूची में शामिल किया गया है.
अब आगे क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया संबंधित विभागों द्वारा पूरी की जाएगी. SSC ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार को फाइनल रिजल्ट घोषित होने के छह महीने के अंदर संबंधित विभाग से नियुक्ति संबंधी जानकारी नहीं मिलती है, तो उसे सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा. फाइनल रिजल्ट के बाद नियुक्ति या दस्तावेज सत्यापन से जुड़े मामलों को SSC द्वारा नहीं संभाला जाएगा.
SSC ने जारी की नई रैंक
कमीशन ने फाइनल रिजल्ट में शामिल सभी उम्मीदवारों को नई रैंक प्रदान की है. यह रैंक शुरुआती अस्थायी आवंटन के दौरान जारी रैंक को बदल देगी. हालांकि, प्रारंभिक आवंटन नोटिस में दी गई अन्य जानकारियां तब तक मान्य रहेंगी, जब तक वे फाइनल रिजल्ट से अलग न हों.
रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट
SSC ने बताया है कि चयनित और गैर-चयनित दोनों उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और विस्तृत अंक (Detailed Marks) उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे. कमीशन ने यह भी साफ किया है कि इस भर्ती के लिए कोई वेटिंग लिस्ट या रिजर्व लिस्ट तैयार नहीं की जाएगी. यदि कोई उम्मीदवार जॉइन नहीं करता और पद खाली रह जाता है, तो संबंधित विभाग उसे भविष्य की भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें…
IAS Story: JNU, DU नहीं यहां से किया MA, UPSC क्रैक करके बनें IAS, अब क्यों हैं सुर्खियों में छाए
UGC NET June 2026 Answer Key Release Date: यूजीसी नेट आंसर की जल्द, ऐसे यहां कर पाएंगे चेक