SSB Constable GD Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एक शानदार अवसर प्रदान किया है. SSB ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 50 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो कोई भी आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के जरिए ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तय की गई है.
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जो सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 जून 2026
यूनिट द्वारा आवेदन अग्रेषित करने की तिथि: 30 जून 2026
Ftr HQ द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2026
अंतिम सूची भर्ती शाखा को भेजने की तिथि: 30 जुलाई 2026
आयु सीमा और आरक्षण का लाभ
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का आकलन किया जा सके. चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST):- उम्मीदवार की ऊंचाई, सीना और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी.
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट(PET):- इस चरण में दौड़ और अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा.
लिखित परीक्षा:- PET और PST में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा.
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण:- लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा.
पुनः चिकित्सा परीक्षण (RME):- आवश्यकता पड़ने पर उम्मीदवारों का पुनः मेडिकल परीक्षण भी किया जा सकता है.
आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखें. निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना बेहद महत्वपूर्ण है. यह भर्ती सुरक्षा बलों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.