Home > जॉब > SBI PO Admit Card 2026 Released: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड ibpsreg.ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026 Released: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड ibpsreg.ibps.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026 Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पीओ का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीधे इस लिंक के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

By: Munna Verma | Published: July 23, 2026 10:25:06 AM IST



SBI PO Admit Card 2026 Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 22 जुलाई 2026 से 2 अगस्त 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें.

SBI द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. हॉल टिकट पर परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं. यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कॉल लेटर पर निर्धारित स्थान पर हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी. इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर जाते समय दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र और उसकी एक फोटोकॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा. इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अगस्त 2026 में होगी प्रारंभिक परीक्षा

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे होगी और इसमें 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट लिया जाएगा. प्रश्न पत्र तीन प्रमुख सेक्शन अंग्रेज़ी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी में विभाजित होगा. प्रत्येक सेक्शन उम्मीदवारों की अलग-अलग क्षमताओं का मूल्यांकन करेगा.

SBI PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का तरीका

SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
होम पेज पर मौजूद Career सेक्शन पर क्लिक करें.
SBI PO Prelims Admit Card 2026 लिंक चुनें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
सभी जानकारी जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

SC, ST, OBC और PwBD उम्मीदवारों के लिए PET सुविधा

बैंक ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार SC, ST, OBC और PwBD श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) की व्यवस्था भी की है. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान PET का विकल्प चुना है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण का पूरा शेड्यूल उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल और SMS पर भेजा जाएगा। बैंक इस संबंध में किसी प्रकार की हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगा.

1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर होगी भर्ती

SBI PO भर्ती 2026 अभियान के तहत कुल 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Advertisement