Home > जॉब > Sarkari Naukri: 134000 से अधिक चाहिए सैलरी, तो फटाफट यहां करें आवेदन, बस करना है ये काम

Sarkari Naukri: 134000 से अधिक चाहिए सैलरी, तो फटाफट यहां करें आवेदन, बस करना है ये काम

KSHD Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राज्य बागवानी विभाग (KSHD) में अधिकारी बनने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: August 6, 2026 11:02:06 AM IST



KSHD Recruitment 2026: अगर आप बागवानी (Horticulture) के क्षेत्र में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक राज्य बागवानी विभाग (KSHD) में असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर और असिस्टेंट डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 पदों पर बहाली की जाने वाली है. जो कोई भी इन पदों पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.

इन पदों पर होगी भर्ती?

असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (AHO) – 75 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) – 5 पद

उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जा सकती है.

आवेदन करने की जरूरी योग्यता

दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है.

असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास ICAR से मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएट (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए.

असिस्टेंट डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर) पद के लिए उम्मीदवार के पास ICAR मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉर्टिकल्चर विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है.

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी योग्यता मानदंडों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.

फॉर्म भरने के लिए आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.

जनरल मेरिट: 40 वर्ष
कैटेगरी 2A, 2B, 3A और 3B: 43 वर्ष
SC/ST एवं कैटेगरी-1: 45 वर्ष

आरक्षण से जुड़े अन्य नियम राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे.

सैलरी और प्रोबेशन

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान के साथ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

असिस्टेंट हॉर्टिकल्चर ऑफिसर: 65,950 रुपये से 1,24,900 रुपये प्रतिमाह
असिस्टेंट डायरेक्टर (हॉर्टिकल्चर): 69,250 रुपये से 1,34,200 रुपये प्रतिमाह

सभी चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा. इसके अलावा वे नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अंतर्गत शामिल किए जाएंगे.

आवेदन की अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा.

आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें. इसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है. सही जानकारी के साथ आवेदन करने से भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है.

Advertisement