Home > उत्तर प्रदेश > Indian Air Force Vacancy: 10वीं कर चुके हैं पास, तो एयरफोर्स में आपके लिए बढ़िया अवसर, अच्छी मिलेगी सैलरी

Indian Air Force Vacancy: 10वीं कर चुके हैं पास, तो एयरफोर्स में आपके लिए बढ़िया अवसर, अच्छी मिलेगी सैलरी

Indian Air Force MTS Recruitment 2026 Sarkari Naukri: इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. यहां आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: June 27, 2026 9:08:19 PM IST



Indian Air Force MTS Recruitment 2026: इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) ने ग्रुप C सिविलियन कैटेगरी के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती विज्ञापन नंबर 02/2026 के अंतर्गत की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान में कुल 6 रिक्तियां निकाली गई हैं, जो HQ Maintenance Command के अंतर्गत विभिन्न यूनिट्स में भरी जाएंगी. जो कोई भी यहां अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे सबसे पहले इन बातों को गौर से पढ़ें.

आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित फॉर्मेट (Annexure-I) में भरकर डाक के माध्यम से भेजना होगा. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तय की गई है. ध्यान रहे कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

योग्यता और आयु सीमा

Indian Air Force MTS Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (27 जुलाई 2026 के आधार पर)
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी
आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के लिए निशुल्क

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. आवेदन की जांच (Scrutiny) पहले की जाएगी, जिसमें उम्र, योग्यता और दस्तावेजों की पुष्टि शामिल होगी.

लिखित परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे:

जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड
जनरल इंग्लिश
जनरल अवेयरनेस

परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे:

शैक्षणिक प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
OBC उम्मीदवारों के लिए नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट
EWS प्रमाण पत्र
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (2 अतिरिक्त कॉपी सहित)

इसके अलावा, उम्मीदवारों को 10 रुपये का स्टैम्प लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा भी साथ भेजना होगा.

आवेदन भेजने का पता

भरा हुआ आवेदन फॉर्म निम्न पते पर भेजना होगा:
कमांडेंट, IAM, IAF, विमानपुरा PO, बेंगलुरु – 560017

IAF ने स्पष्ट किया है कि डाक में देरी या खो जाने की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी.

Indian Air Force MTS Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. सीमित 6 पदों पर भर्ती होने के कारण प्रतियोगिता कड़ी हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन समय पर और सही दस्तावेजों के साथ भेजें.

ये भी पढ़ें…

RRB NTPC UG Answer Key 2026 Released: आरआरबी एनटीपीसी यूजी आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
AIIMS MSc Nursing Result 2026 Declared: एम्स नर्सिंग रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, यहां से चेक करें मेरिट लिस्ट

Advertisement