Home > उत्तर प्रदेश > IAF AFCAT Vacancy: Indian Air Force में बनना है अफसर, तो जल्द कर दें आवेदन, अप्लाई करने के बचे हैं चंद दिन

IAF AFCAT Vacancy: Indian Air Force में बनना है अफसर, तो जल्द कर दें आवेदन, अप्लाई करने के बचे हैं चंद दिन

IAF AFCAT Recruitment 2025 Sarkari Naukri: भारतीय वायु सेना में पाना है नौकरी (Govt Jobs), तो आपके लिए बेहतरीन मौका है. इसके लिए आवेदन करने से पहले दिए गए सभी आवश्यक बातों को गौर से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: June 19, 2026 3:33:46 PM IST



IAF AFCAT Recruitment 2025: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने AFCAT 02/2026 भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है. आवेदन की अंतिम तिथि जो पहले 19 जून 2026 तय थी, अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दी गई है. इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने का अतिरिक्त मौका मिला है. उम्मीदवार जो अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

यह भर्ती फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल), NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर आधारित प्रविष्टियों के लिए आयोजित की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों का कोर्स जुलाई 2027 से शुरू होगा. अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

किन पदों पर होगी भर्ती?

AFCAT 02/2026 के माध्यम से भारतीय वायु सेना विभिन्न परमानेंट कमीशन (PC) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पदों पर भर्ती कर रही है. इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को समान अवसर दिया जा रहा है.

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

AFCAT लिखित परीक्षा 8 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे. प्रश्नपत्र में जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल शामिल होंगे। हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.

योग्यता और आयु सीमा

फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2027 को 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है. शैक्षणिक योग्यता के तहत ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएशन या संबंधित प्रोफेशनल कोर्स अनिवार्य हैं. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास कोई बैकलॉग न हो.

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

AFCAT आवेदन के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 550 + GST शुल्क देना होगा. हालांकि NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है. भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है.

एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण तिथियां

AFCAT परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

क्यों खास है AFCAT 02/2026?

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं. बेहतर करियर ग्रोथ, सम्मान और स्थिरता के कारण AFCAT भारत की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

ये भी पढ़ें…

MBBS Career: MBBS करियर को लेकर क्यों बदल रही है लोगों की सोच? वायरल पोस्ट ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
Agniveer Vacancy: नौसेना में युवाओं की खुलेगी किस्मत! बस बिना देर किए करें आवेदन, अच्छी मिलेगी सैलरी

Advertisement