HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग के विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत यह भर्ती चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में पांच साल की एंगेजमेंट अवधि के आधार पर की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी.
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं. अभ्यर्थी के पास B.Sc Nursing में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या GNM/A-Grade Nursing Diploma में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार का हिमाचल प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में पंजीकरण भी जरूरी है. आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी. सरकारी नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा. भर्ती के लिए हिमाचली बोनाफाइड उम्मीदवारों से संबंधित शर्तें भी लागू हैं.
HPRCA Assistant Staff Nurse Exam का पैटर्न क्या है?
चयन प्रक्रिया में लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल मेरिट लिस्ट और मेडिकल फिटनेस वेरिफिकेशन शामिल होगा. लिखित परीक्षा CBT या OMR माध्यम से आयोजित की जा सकती है. इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा. प्रश्नों में नर्सिंग विषयों के साथ सामान्य ज्ञान, हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, सामाजिक विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से सवाल पूछे जाएंगे.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 निर्धारित किया गया है. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को HPRCA के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा. आवेदन में बाद में सुधार के लिए निर्धारित करेक्शन विंडो में 100 करेक्शन फीस भी लागू होगी.
कैसे करें HPRCA भर्ती 2026 के लिए आवेदन?
उम्मीदवार सबसे पहले hprca.hp.gov.in पर जाएं और One-Time Registration/सिटीजन लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें. इसके बाद Assistant Staff Nurse भर्ती का विकल्प चुनकर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी भरें. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद परीक्षा शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा. HPRCA का आधिकारिक पोर्टल आवेदन और भर्ती संबंधी जानकारी उपलब्ध कराता है.
चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 25,000 प्रति माह का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
School News: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की मौज, मिड-डे मील में मिलेगा अब चिकन बिरयानी!
BPSC Success Story: ब्रेकअप के दर्द को बनाया ताकत, पहले प्रयास में BPSC पास कर बने सरकारी अधिकारी