Home > जॉब > CFSL Vacancy: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, बेहतरीन मिलेगी सैलरी

CFSL Vacancy: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, बेहतरीन मिलेगी सैलरी

CFSL Recruitment 2026 Sarkari Naukri: सेंटबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (CFSL) में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. आवेदन करने का मन बना रहे युवा सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: August 1, 2026 3:52:15 PM IST



CFSL Recruitment 2026: बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सेंटबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (CFSL) ने CFSL Recruitment 2026 के तहत असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीएफएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

CFSL, Central Bank of India (CBI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए कुल 6 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CFSL Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026

हालांकि, नोटिफिकेशन के एक अन्य हिस्से में अलग अंतिम तिथि का उल्लेख किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन जमा करने से पहले CFSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें.

CFSL Recruitment 2026 में कितने पदों पर होगी भर्ती?

असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (अकाउंट्स) – 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) – 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (IT) – 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (सेक्रेटेरियल और कंप्लायंस) – 1 पद
एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स – 2 पद

सभी पदों की रिक्तियां वर्तमान में UR/General श्रेणी के अंतर्गत बताई गई हैं. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार भी पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड

CFSL भर्ती 2026 में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है.

अकाउंट्स पद के लिए: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से MBA (Finance), CA और CA इंटर किया हुआ होना चाहिए.

बिजनेस डेवलपमेंट पद के लिए: MBA/BBA (Marketing, Finance, Banking & Financial Services) की डिग्री होनी चाहिए.

IT पद के लिए: B.E./B.Tech, BCA, MCA और B.Sc/M.Sc (CS/IT) होना चाहिए.

सेक्रेटेरियल और कंप्लायंस पद के लिए: ICSI से ACS सदस्यता, FCS और LLB को प्राथमिकता दिया जाएगा.

एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

सभी योग्यताओं की गणना 30 जून 2026 तक की जाएगी. केवल फुल टाइम कोर्स मान्य होंगे.

आयु सीमा कितनी है?

पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है.

असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर: 35 वर्ष तक
एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स: 30 वर्ष तक

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक CTC दिया जाएगा.

असिस्टेंट मैनेजर पद: लगभग 4.20 लाख सालाना तक
मैनेजर पद: 6 लाख से 10.20 लाख सालाना तक
एग्जीक्यूटिव ऑपरेशन्स: 3 लाख से 3.60 लाख सालाना तक

वेतन उम्मीदवार के अनुभव और वर्तमान वेतन के आधार पर तय किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया

CFSL भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से शॉर्टलिस्टिंग और आगे की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. कंपनी द्वारा गठित कमेटी उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन करेगी.

CFSL Recruitment 2026 बैंकिंग, IT, अकाउंट्स और कंप्लायंस क्षेत्र के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें.

ये भी पढ़ें…

CA Final Registration 2026: ICAI ने नवंबर परीक्षा के लिए फिर शुरू किए आवेदन, इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन
IG vs Commissioner: कौन होता है ज्यादा ताकतवर? दोनों पदों के अधिकारों का अंतर समझें

Advertisement