CCI Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने CCI Recruitment 2026 के तहत 148 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट सहित कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से CCI की आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया सीमित समय के लिए खुली रहेगी, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
CCI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित सभी योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
CCI Recruitment 2026 के तहत कुल 148 पदों पर भर्ती की जाएगी. पदों का विवरण इस प्रकार है.
असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज) – 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) – 1 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) – 8 पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) – 8 पद
जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव – 50 पद
जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) – 50 पद
जूनियर असिस्टेंट (जनरल) – 30 पद
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
जूनियर असिस्टेंट और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग की गई है तय
असिस्टेंट मैनेजर (ऑफिशियल लैंग्वेज): हिंदी और अंग्रेजी के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री तथा एक वर्ष का अनुभव.
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी): B.E./B.Tech (आईटी/कंप्यूटर साइंस) या MCA की डिग्री.
मैनेजमेंट ट्रेनी: MBA, CA या CMA जैसी योग्यता होनी चाहिए.
अन्य पद: B.Sc., B.Com, कृषि विषय या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट डिग्री.
उम्मीदवारों को आवेदन से पहले विस्तृत योग्यता की जांच आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य कर लेनी चाहिए.
फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, SC, ST, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.
चयन प्रक्रिया
CCI भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification)
मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)
सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार CCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर सही प्रारूप में अपलोड करें. आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले उसकी पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें, क्योंकि अंतिम सबमिशन के बाद संशोधन की सुविधा सीमित हो सकती है.
अगर आप सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो CCI Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है.
ये भी पढ़ें…
BPSC Success Story: पिता की नक्सलियों ने की थी हत्या, JEE क्रैक करके पहुंचे IIT, अब करोड़ों का पैकेज छोड़ बने DSP
Delhi Police Constable Result 2026: मेरिट लिस्ट, मार्क्स और फाइनल आंसर की जारी, जानें क्या करना होगा आगे