RRB NTPC CBT 1 Exam Date 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. बोर्ड ने CBT 1 परीक्षा की कुछ निर्धारित तिथियों में बदलाव करते हुए नया परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर नवीनतम जानकारी अवश्य जांच लें.
RRB के अनुसार, CBT 1 परीक्षा का पहला चरण 7, 8 और 9 मई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है. वहीं शेष परीक्षाएं अब 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 20 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी नई सूचना से वे अपडेट रह सकें.
कैसा होगा CBT 1 परीक्षा पैटर्न?
CBT 1 परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
विषयवार प्रश्नों का विवरण:
जनरल अवेयरनेस (General Awareness): 40 प्रश्न
मैथ्स (Mathematics): 30 प्रश्न
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (Reasoning): 30 प्रश्न
यह परीक्षा स्क्रीनिंग प्रकृति की होगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर का उपयोग मेरिट तैयार करने में किया जाएगा.
सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएंगे?
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी. वहीं ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार इन्हें RRB की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
परीक्षा तिथि का नोटिस कैसे डाउनलोड करें?
यदि उम्मीदवार संशोधित परीक्षा तिथियां देखना चाहते हैं, तो वे निम्नलिखित प्रक्रिया अपना सकते हैं:
अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “RRB NTPC CBT 1 Exam Date Notice” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर नया नोटिस खुल जाएगा.
नोटिस डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
3,058 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,058 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे. अंतिम चयन पूरी तरह उम्मीदवारों के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा.