Home > जॉब > Railway Vacancy: बिना Exam रेलवे में नौकरी! 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, हर महीने मिलेगी अच्छी सैलरी

Railway Vacancy: बिना Exam रेलवे में नौकरी! 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, हर महीने मिलेगी अच्छी सैलरी

Sarkari Naukri Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. अगर आप यहां काम करने के इच्छुक हैं, तो दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: September 2, 2026 3:20:21 PM IST



Railway Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. साउदर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4,308 Apprentice पदों को भरा जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड और चयन प्रक्रिया जैसी जरूरी जानकारी यहां देख सकते हैं.

Southern Railway Apprentice Recruitment: कौन कर सकता है आवेदन?

अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए. Freshers और Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा संबंधित श्रेणी और ट्रेड के नियमों के अनुसार निर्धारित है. MLT उम्मीदवारों के लिए भी नोटिफिकेशन में निर्धारित आयु सीमा लागू होगी. शैक्षणिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Southern Railway द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में अपने ट्रेड की योग्यता जरूर जांचनी चाहिए.

कितनी मिलेगी हर महीने की रकम?

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा. उपलब्ध विवरण के अनुसार:

फ्रेशर (10वीं पास): 8,200 प्रतिमाह
फ्रेशर (12वीं पास): 9,600 प्रतिमाह
Ex-ITI: 9,600 प्रतिमाह

अप्रेंटिसशिप के दूसरे वर्ष में निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. तीसरे वर्ष में इसमें 15 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि का प्रावधान है.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी सामान्य लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बजाय मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. मेरिट तैयार करने का तरीका उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग होगा. फ्रेशर के लिए मैट्रिकुलेशन में प्राप्त अंकों को निर्धारित तरीके से 200 के आधार पर बदला जाएगा. वहीं Ex-ITI उम्मीदवारों के मामले में मैट्रिक और ITI के अंकों को बराबर महत्व देते हुए कुल 200 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी.

MLT उम्मीदवारों की मेरिट हायर सेकेंडरी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और बायोलॉजी के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी. संबंधित उम्मीदवारों के लिए मैट्रिक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की शर्त भी लागू होगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. हालांकि, SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. उम्मीदवार Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

27 सितंबर से पहले भर दें फॉर्म

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार न करें. फॉर्म भरने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु और संबंधित ट्रेड की योग्यता जांचना जरूरी है. भर्ती से जुड़ी ताजा और विस्तृत जानकारी के लिए Southern Railway की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती नोटिफिकेशन को जरूर देखें.

Advertisement