Home > उत्तर प्रदेश > Railway Vacancy: रेलवे में ITI, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, निकली है बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

Railway Vacancy: रेलवे में ITI, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, निकली है बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

Sarkari Naukri RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बढ़िया अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: July 8, 2026 10:16:45 PM IST



RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

यदि आपने 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट हासिल किया है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हैं.

RRC NCR अप्रेंटिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
भर्ती संस्था: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
कुल पद: 1853

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं.

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) में कम से कम 50% अंक साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए.

आयु सीमा और आरक्षण

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PwBD: 10 वर्ष
पूर्व सैनिक: सैन्य सेवा अवधि के बराबर छूट तथा अतिरिक्त 3 वर्ष

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

सामान्य / OBC / EWS: 100 रुपये
SC / ST: कोई आवेदन शुल्क नहीं

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय सभी शैक्षणिक विवरण सही दर्ज करना बेहद जरूरी है.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता, आयु सीमा, दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक शर्तों की पुष्टि कर लें. गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेजों के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है. जो उम्मीदवार रेलवे में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए RRC NCR अप्रेंटिस भर्ती 2026 एक बेहतरीन अवसर है.

ये भी पढ़ें…

UPSSSC Vacancy: अगर आप रखते हैं ये डिग्री, तो यूपी में सुपरवाइजर बनने का गोल्डन चांस, 81100 मिलेगी सैलरी
IPS Success Story: 11वीं में मिले सिर्फ 34% अंक, इंजीनियरिंग में 24 बैकलॉग, फिर भी UPSC पास कर बने IPS

Advertisement