East Coast Railway Recruitment 2026: रेलवे (Indian Railway) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,421 पद भरे जाएंगे.
योग्य उम्मीदवार ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट eastcoastrail.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
East Coast Railway Recruitment 2026 में अलग-अलग विभागों के पद शामिल किए गए हैं. रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP): 1,046 पद
स्टेशन मास्टर: 12 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 284 पद
जूनियर इंजीनियर (JE): 22 पद
टेक्नीशियन: 51 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 4 पद
कमर्शियल क्लर्क कम टिकट कलेक्टर: 2 पद
इस तरह कुल 1,421 रिक्तियां इस भर्ती अभियान के तहत भरी जाएंगी.
East Coast Railway Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू: 15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 14 सितंबर 2026
East Coast Railway Vacancy 2026: आवेदन कौन कर सकता है?
यह भर्ती GDCE के तहत आयोजित की जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद की योग्यता और अन्य आवश्यक शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए.
Selection Process: कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)/टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं.
जहां जरूरी होगा, संबंधित पद के लिए एप्टीट्यूड या टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा. CBT और लागू होने वाले अन्य टेस्ट में प्रदर्शन तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
CBT में होगी Negative Marking
उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न से जुड़ी एक अहम बात है. CBT में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंक का 1/3 हिस्सा काटा जाएगा. हालांकि, CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करते समय प्रश्नों को सावधानी से हल करने की रणनीति बनानी चाहिए.
एक उम्मीदवार जमा करेगा एक ही आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को RRC Bhubaneswar की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सिर्फ एक ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. भले ही कोई उम्मीदवार एक से अधिक अधिसूचित पदों के लिए योग्य हो, उसे अलग-अलग आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी. आवेदन फॉर्म में जानकारी भरते समय उम्मीदवारों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकती है.
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरें. अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें…
CBSE NCERT Vacancy: सीबीएसई और एनसीईआरटी में स्टाफ की भारी कमी, आधे से ज्यादा पद खाली, देखें पोस्ट वाइज डिटेल
Aravind Srinivas Success Story: IIT में ब्रांच नहीं मिली, MIT ने किया रिजेक्ट, फिर खड़ी की AI कंपनी