Home > जॉब > Punjab Police Constable Answer Key 2026 Released: पंजाब पुलिस आंसर की punjabpolice.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Punjab Police Constable Answer Key 2026 Released: पंजाब पुलिस आंसर की punjabpolice.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Punjab Police Constable Answer Key 2026 Released: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल आंसर की जारी कर दिया है. जो कोई भी इसके लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक punjabpolice.gov.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

By: Munna Verma | Last Updated: August 5, 2026 12:43:49 PM IST



Punjab Police Constable Answer Key 2026 Released: पंजाब पुलिस कांस्टेबल आंसर की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. पंजाब पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में 3,298 कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 5 अगस्त 2026 को जारी कर दी है. हालांकि आंसर की लिंक शाम में एक्टिव होगा. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक भर्ती पोर्टल punjabpolice.gov.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं और आधिकारिक उत्तरों से मिलान कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. 

पंजाब पुलिस ने परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की है. इससे अभ्यर्थियों को अपने दिए गए उत्तरों की जांच करने और संभावित अंक जानने का अवसर मिलेगा. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की सहायता से लॉग इन करके अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं.

Punjab Police Constable Answer Key 2026 ऐसे करें चेक

पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर Punjab Police Constable Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें.
स्क्रीन पर आपकी शिफ्ट के अनुसार रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी.
भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

रिस्पॉन्स शीट देखने का वैकल्पिक तरीका

कुछ उम्मीदवार DigiALM पोर्टल के माध्यम से भी अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद ब्राउज़र के Page Source (Ctrl + U) विकल्प का उपयोग किया जा सकता है. इसके बाद Ctrl + F दबाकर “touchstone” खोजें और दिखाई देने वाले लिंक को नए टैब में खोलकर रिस्पॉन्स शीट देखी जा सकती है. हालांकि, उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत पोर्टल का ही उपयोग करने की सलाह दी जाती है.

Punjab Police Constable Answer Key 2026 चेक करने का Direct Link

ऐसे करें अपने संभावित अंकों की गणना

अपने सभी उत्तरों का मिलान आधिकारिक आंसर की से करें.
पेपर-I में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा.
इस परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
सभी सही उत्तरों की संख्या जोड़कर संभावित कुल स्कोर का अनुमान लगाया जा सकता है.

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह प्रोविजनल आंसर की को चुनौती दे सकता है.

आंसर की जारी होने के 48 घंटे के भीतर आपत्ति दर्ज करनी होगी.
प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा.
यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी.
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद पंजाब पुलिस अंतिम आंसर की जारी करेगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा.

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की ध्यानपूर्वक जांच करें और यदि किसी उत्तर पर संदेह हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति दर्ज करें. अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले सभी अपडेट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

Advertisement