Home > उत्तर प्रदेश > PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, 85920 है मंथली सैलरी

PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, 85920 है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Bank Jobs) तलाश रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. जो कोई भी यहां आवेदन कर रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए तमाम बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: July 22, 2026 3:38:36 PM IST



PNB LBO Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है, जो स्थाई बैंकिंग नौकरी के साथ बेहतर वेतन और सुविधाओं की तलाश कर रहे हैं.

PNB LBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सिटी कम्पन्सेटरी अलाउंस (CCA), मेडिकल इंश्योरेंस और बैंक नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी अनुभव

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाण पत्र उपलब्ध होना चाहिए. इसके अलावा आवेदकों के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक (RRB) में क्लर्क या ऑफिसर कैडर में कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए.

स्थानीय भाषा की जानकारी अनिवार्य

PNB LBO भर्ती में स्थानीय भाषा को विशेष महत्व दिया गया है. उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी होगी, उन्हें चयन प्रक्रिया के दौरान लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) देना होगा.

आयु सीमा और छूट

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसमें SC, ST, OBC, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें और फीस

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हुई है. उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 59 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 1,180 रुपये शुल्क जमा करना होगा.

चयन प्रक्रिया में होंगे ये चरण

PNB LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग अवेयरनेस से जुड़े 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी.
लोकल लैंग्वेज टेस्ट: जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा देनी होगी.
पर्सनल इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का 50 अंकों का इंटरव्यू होगा.
अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और एक ही आवेदन मान्य होगा. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. PNB की यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में स्थिर करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें…

Exam Paper Leak: पेपर लीक पर दुनिया का शिकंजा, भारत से चीन तक कैसे टूट रही है नकल माफिया की कमर
College Placement: 10000000 सैलरी पैकेज वाली चाहिए नौकरी, तो यहां से करें पढ़ाई, ऐसे मिलेगा दाखिला

Advertisement