MP Police SI Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP Police SI Recruitment 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से सूबेदार, नॉन-टेक्निकल सब-इंस्पेक्टर और विभिन्न टेक्निकल सब-इंस्पेक्टर पदों सहित कुल 504 रिक्तियां भरी जाएंगी. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 तय की गई है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
MP Police SI भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
MPESB के भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उम्मीदवारों को सुधार का अवसर भी मिलेगा. करेक्शन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 रखी गई है. भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और अन्य निर्धारित चरण शामिल होंगे.
7 अलग-अलग पदों पर 504 वैकेंसी
इस भर्ती में सबसे अधिक पद डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स (DEF) के सब-इंस्पेक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं. पदवार रिक्तियां इस प्रकार हैं.
सूबेदार – 81 पद
सब-इंस्पेक्टर, स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) – 69 पद
सब-इंस्पेक्टर, डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स (DEF) – 312 पद
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) – 10 पद
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) – 9 पद
सब-इंस्पेक्टर (क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स) – 4 पद
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) – 22 पद
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार पदों के आरक्षण और विस्तृत पात्रता नियमों की जांच जरूर करें.
MP Police SI Eligibility 2026: किसके लिए क्या योग्यता?
सूबेदार, SI SAF और SI DEF पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्रीधारी होना जरूरी है.
टेक्निकल पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. SI आर्म्स के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है. वहीं, फोटो, क्वेश्चन्ड डॉक्यूमेंट्स और फिंगर प्रिंट से जुड़े पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ स्नातक डिग्री मांगी गई है.
उम्र सीमा और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए नियम
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है. मध्य प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी केवल अनारक्षित (UR) ओपन कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकेंगे. आरक्षण और आयु में छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को मिलेगा. अलग-अलग श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 43 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
MP Police SI Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
MP Police SI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
MP Police SI Physical Standards: कितनी होनी चाहिए हाइट?
पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर होनी चाहिए. उनकी छाती बिना फुलाए कम से कम 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होनी जरूरी है. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152.4 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. इसके अलावा, पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को निर्धारित दृष्टि मानकों को भी पूरा करना होगा.
MP Police SI भर्ती 2026 पुलिस सेवा में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करने और लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए.