MP Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 200 पटवारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
भर्ती प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें 23 अगस्त 2026 तक संशोधन किया जा सकता है. भर्ती परीक्षा 22 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी.
महत्वपूर्ण शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 4 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 18 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि – 23 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि – 22 सितंबर 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है. अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए. जिन अभ्यर्थियों ने अभी CPCT परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें नियुक्ति के बाद निर्धारित अवधि के भीतर इसे उत्तीर्ण करना होगा. चूंकि यह भर्ती दिव्यांग श्रेणी के लिए है, इसलिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी अनिवार्य होगा.
फॉर्म भरने की जरूरी आयु सीमा
1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी.
क्या है आवेदन शुल्क
सामान्य (Unreserved) श्रेणी – 500 रुपये
मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC उम्मीदवार – 250 रुपये
अन्य लागू शुल्क आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार देय होंगे.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन MPESB ग्रुप-2 सब-ग्रुप-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होगी और कुल 200 अंकों की होगी.
प्रश्नपत्र में निम्न विषय शामिल होंगे:
सामान्य विज्ञान
सामान्य हिंदी
सामान्य अंग्रेज़ी
सामान्य गणित
सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड
सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
सामान्य रीजनिंग
सामान्य प्रबंधन
मेरिट सूची में स्थान पाने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. इसमें योग्यता, दस्तावेज़, परीक्षा केंद्र, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक निर्देश विस्तार से दिए गए हैं. समय पर आवेदन और सही जानकारी के साथ फॉर्म भरने से भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें…
Sarkari Naukri: 134000 से अधिक चाहिए सैलरी, तो फटाफट यहां करें आवेदन, बस करना है ये काम
Dairy Farming Success Story: फसल ने दिया धोखा, डेयरी फार्मिंग बनी सहारा, आज हर महीने हो रही है बढ़िया कमाई