Home > उत्तर प्रदेश > ISRO Vacancy: इसरो में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन है सैलरी

ISRO Vacancy: इसरो में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन है सैलरी

Sarkari Naukri ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: August 5, 2026 11:43:37 AM IST



ISRO Recruitment 2026: इसरो में नौकरी (Sarkari Naukri) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने रिसर्च साइंटिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट nrsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. जो उम्मीदवार अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

ISRO NRSC की इस भर्ती के माध्यम से 48 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के सभी चरणों के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक होगा. उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपना सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा, क्योंकि आगे की सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने CSIR-UGC NET, GATE या केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के माध्यम से योग्यता प्राप्त की हो. इन संस्थानों में प्रमुख रूप से DST, DBT, DAE, DOS, DRDO, MHRD, ICAR, ICMR, IIT, IISc और IISER जैसी संस्थाएं शामिल हैं.

क्या होगी शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को संबंधित विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक या CGPA प्राप्त होना चाहिए. मुख्य योग्यता इस प्रकार है.

M.E./M.Tech: न्यूनतम 60% अंक या 6.5 CGPA
M.Sc./M.Sc. Tech: न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA
B.E./B.Tech: न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA
B.Sc.: न्यूनतम 60% अंक या 6.5 CGPA

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में विषयवार पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवेदन में दी गई सभी जानकारियों के समर्थन में मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. इसके साथ ही सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां भी जमा करनी होंगी. यदि कोई उम्मीदवार पहले से केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या स्वायत्त संस्थान में कार्यरत है, तो उसे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा.

यहां देखें नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क और फीस रिफंड

प्रत्येक आवेदन के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. हालांकि, महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) श्रेणी के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने पर यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा.

फीस रिफंड सीधे उम्मीदवार द्वारा आवेदन में दिए गए बैंक खाते में भेजा जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय खाताधारक का नाम, बैंक खाता संख्या और IFSC कोड सही भरना बेहद जरूरी है. गलत बैंक जानकारी देने पर शुल्क वापसी नहीं होने की जिम्मेदारी NRSC की नहीं होगी. साथ ही, इंटरव्यू में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को फीस वापस नहीं की जाएगी.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखें. आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सही और सत्यापित होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें…

ICMAI CMA June Result 2026 Declared: सीएमए जून रिजल्ट icmai.in पर जारी, ऐसे देखें पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट
MCC NEET UG Counselling 2026: नीट कर लिए हैं पास, तो फटाफट कर लें ये काम, वरना MBBS से रह जाएंगे पीछे

Advertisement