Home > उत्तर प्रदेश > Indian Army Vacancy: लॉ की रखते हैं डिग्री, तो सेना में बिना परीक्षा अफसर बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

Indian Army Vacancy: लॉ की रखते हैं डिग्री, तो सेना में बिना परीक्षा अफसर बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

Sarkari Naukri Indian Army JAG Recruitment 2026: भारतीय सेना में नौकरी (Govt Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. जो कोई भी यहां अप्लाई कर रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: July 29, 2026 1:06:03 PM IST



Indian Army JAG Recruitment 2026: देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए भारतीय सेना ने एक शानदार अवसर पेश किया है. Indian Army JAG Entry 2026 के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) जज एडवोकेट जनरल (JAG) एंट्री स्कीम के 125वें कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. योग्य पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट उम्मीदवार जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवार भारतीय सेना की कानूनी शाखा में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है.

कौन कर सकता है Indian Army JAG Entry 2026 के लिए आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी.

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए.
आवेदक अविवाहित पुरुष या महिला लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए.
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होनी चाहिए.
LLB में उम्मीदवार के कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
उम्मीदवार का CLAT PG 2026 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है.

इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को 21 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Indian Army JAG Entry 2026 में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके CLAT PG 2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शामिल हैं.

SSB इंटरव्यू
मेडिकल जांच
दस्तावेज सत्यापन

अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन, मेडिकल फिटनेस और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा.

JAG अधिकारी की क्या होती है जिम्मेदारी?

भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल (JAG) अधिकारी सेना के कानूनी विशेषज्ञ होते हैं. ये अधिकारी सैन्य कानून से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

JAG अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं.

सेना के अधिकारियों को कानूनी सलाह देना
कोर्ट मार्शल मामलों को संभालना
सैन्य नियमों और कानूनों की व्याख्या करना
प्रशासनिक और अनुशासन संबंधी मामलों में कानूनी सहायता देना

यह पद उन युवाओं के लिए खास अवसर है जो कानून की पढ़ाई के साथ देश सेवा करना चाहते हैं.

Indian Army JAG Entry 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. साथ ही SSB इंटरव्यू, भर्ती कार्यक्रम और अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Indian Army JAG Entry 2026 कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का बेहतरीन अवसर है. LLB डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से देश की सेवा के साथ एक प्रतिष्ठित करियर की शुरुआत कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें…

Success Story: घूम-घूम कर बेचते थे दवाईयां, फिर आया एक आइडिया, भाई के साथ मिलकर खड़ी की 1000000000000 की कंपनी
विदेश से MBBS करने वाले कितने साल में पास करते हैं यह परीक्षा? रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Advertisement