Indian Air Force MTS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने शानदार अवसर दिया है. Indian Air Force MTS Recruitment 2026 के तहत ग्रुप C सिविलियन कैटेगरी में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के केवल एक दिन बचे हुए हैं. जो कोई भी इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे निर्धारित फॉर्मेट में ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय रहते अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा.
कुल पद और शैक्षणिक योग्यता
भारतीय वायुसेना की इस भर्ती में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 6 रिक्त पद हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं.
अप्लाई करने की क्या है आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 27 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, परीक्षा से पहले प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.
लिखित परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे.
जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग
न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड
जनरल इंग्लिश
जनरल अवेयरनेस
परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-I के निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा.
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है.
10वीं की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र
आयु प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
OBC अभ्यर्थियों के लिए वैध Non-Creamy Layer प्रमाण पत्र
EWS अभ्यर्थियों के लिए वैध आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र
PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
हाल ही की हस्ताक्षरयुक्त पासपोर्ट साइज फोटो
दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो
10 डाक टिकट लगा स्वयं का पता लिखा लिफाफा, जिस पर पद और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखी हो
आवेदन भेजने का पता
भरा हुआ आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजना होगा.
कमांडेंट,
IAM, IAF,
विमानपुरा पोस्ट,
बेंगलुरु – 560017
ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. डाक में होने वाली किसी भी देरी की जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी.
आवेदन की अंतिम तिथि
यह भर्ती विज्ञापन रोजगार समाचार (27 जून से 3 जुलाई 2026 अंक) में प्रकाशित किया गया था. इसके अनुसार आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन भेज दें.
यदि आप 10वीं पास हैं और भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो Indian Air Force MTS Recruitment 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है. सीमित पदों को देखते हुए सभी पात्र उम्मीदवारों को समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करने चाहिए.