Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026: देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने Agniveer Vayu Intake 01/2027 के तहत Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट पदों के लिए की जाएगी. जो कोई भी यहां आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश उपलब्ध होंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां
एयर फोर्स ने भर्ती से जुड़ा प्रारंभिक नोटिफिकेशन प्रकाशित कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवारों को 17 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
आवेदन स्वीकार होने के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 5 अंक और कुल 30 अंकों में कम से कम 15 अंक (50%) प्राप्त करना अनिवार्य होगा. परीक्षा उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवार ने आवेदन किया होगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी.
चार साल बाद क्या मिलेगा स्थायी नौकरी का मौका?
अग्निपथ योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों की सेवा अवधि चार वर्ष होगी. सेवा पूरी होने के बाद संगठन की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिशत तक अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट को इंडियन एयर फोर्स के नियमित NC(E) कैडर में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.
हालांकि, स्थाई नियुक्ति पूरी तरह एयर फोर्स की आवश्यकता और चयन प्रक्रिया पर निर्भर करेगी. सभी उम्मीदवारों को नियमित सेवा का अधिकार स्वतः प्राप्त नहीं होगा.
अग्निवीरवायु को कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रतिमाह का अग्निवीर पैकेज मिलेगा. हर वर्ष निर्धारित नियमों के अनुसार वेतन में वृद्धि भी की जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:
रिस्क और हार्डशिप अलाउंस
ड्रेस अलाउंस
ट्रैवल अलाउंस
मुफ्त राशन
आवास सुविधा
लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC)
जॉब प्रोफाइल क्या होगी?
अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट के रूप में चयनित उम्मीदवारों को एयर फोर्स के विभिन्न प्रशासनिक और सहायक कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी. जरूरत पड़ने पर उन्हें निर्धारित ड्यूटी के अलावा अन्य आवश्यक कार्य भी करने होंगे. यह भूमिका अनुशासन, टीमवर्क और सेवा भावना पर आधारित होती है.
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर सामान्य डाक के माध्यम से संबंधित पते पर भेज सकते हैं. इसके अलावा आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में भी आवेदन जमा किया जा सकता है. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और आवेदन पत्र सही तरीके से भरने की सलाह दी जाती है.
Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो भारतीय वायुसेना में सेवा देने का सपना देखते हैं. 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती न केवल सम्मानजनक करियर का अवसर है, बल्कि बेहतर वेतन, सुविधाएं और भविष्य में नियमित सेवा में शामिल होने की संभावना भी प्रदान करती है.
ये भी पढ़ें…
AILET 2027 Registration Begins: NLU Delhi में लॉ एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जरूरी है ये डॉक्यूमेंट्स, ऐसे करें अप्लाई
SSC JHT Admit Card 2026 Released: एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड sscer.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड