Home > जॉब > IBPS RRB Clerk Vacancy: Bank में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, ग्रेजुएट करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

IBPS RRB Clerk Vacancy: Bank में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, ग्रेजुएट करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

Sarkari Naukri IBPS RRB Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) के तहत बैंक में नौकरी (Bank Jobs) तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Last Updated: September 2, 2026 3:01:32 PM IST



IBPS RRB Clerk Recruitment 2026 | IBPS RRB Clerk Bharti: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए IBPS RRB Clerk Recruitment 2026 एक बड़ा अवसर लेकर आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) पदों के लिए कुल 8,183 रिक्तियों का ऐलान किया है. इन पदों पर नियुक्ति देश के अलग-अलग Regional Rural Banks (RRBs) में की जाएगी. जो कोई भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

IBPS RRB Clerk 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने राज्य, RRB की पसंद और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता को जरूर जांच लेना चाहिए.

किस कैटेगरी में कितने पद?

कुल 8,183 पदों में अलग-अलग आरक्षित वर्गों के लिए भी सीटें निर्धारित की गई हैं. अनारक्षित वर्ग के लिए 3,452, OBC-NCL के लिए 1,914, SC के लिए 1,252, EWS के लिए 803 और ST वर्ग के लिए 762 पद हैं. राज्यवार आंकड़ों में उत्तर प्रदेश 1,200 पदों के साथ प्रमुख राज्यों में शामिल है. आंध्र प्रदेश में 900 और तेलंगाना में 750 रिक्तियां बताई गई हैं. हालांकि, बैंक और राज्य के अनुसार सीटों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की टेबल देखना जरूरी है.

दिसंबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

IBPS RRB Clerk की प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2026 में तीन तारीखों पर आयोजित होगी. परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

Office Assistant पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही जिस राज्य के RRB के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है.

यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन

IBPS RRB Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
IBPS RRB Clerk Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

दो चरणों में होगा चयन

IBPS RRB Office Assistant भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा. पहले प्रीलिम्स में सफलता हासिल करनी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. आवेदन करते समय उम्मीदवार अपनी योग्यता, आयु, राज्य की प्राथमिकता और स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्तों को ध्यान से जांच लें. किसी भी गलती से बचने के लिए फॉर्म अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी विवरणों की दोबारा समीक्षा करना बेहतर रहेगा.

Advertisement