Home > जॉब > IAS Story: JMI से PhD, MEd की डिग्री, UPSC क्रैक करके बने IAS, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IAS Story: JMI से PhD, MEd की डिग्री, UPSC क्रैक करके बने IAS, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IAS Story: कर्नाटक सरकार ने सीनियर IAS अधिकारी PC जाफ़र को बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है.

By: Munna Verma | Published: August 6, 2026 2:42:48 PM IST



IAS Story: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को अच्छे नंबरों से पास होने के बाद IAS की नौकरी मिलती है. इसके बाद उनके अनुभव के आधार पर अगल-अलग पदों पर भेजा जाता है. अभी हाल ही में बेंगलुरु में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और संचालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है. कर्नाटक सरकार ने सीनियर IAS अधिकारी PC जाफ़र को बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही BMRCL के नेतृत्व में एक और बदलाव देखने को मिला है.

PC जाफ़र ने रविशंकर J की जगह ली है, जिनका हाल ही में तबादला कर दिया गया. जाफ़र इससे पहले वित्त विभाग में सचिव (बजट और संसाधन) के पद पर कार्यरत थे. वह कर्नाटक कैडर के 2003 बैच के IAS अधिकारी हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं.

यहां से हासिल की पीएचडी और एमएड की डिग्री

शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत पृष्ठभूमि रखने वाले इस शिक्षाविद ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से शिक्षा में पीएचडी और एमएड की डिग्री हासिल की. इसके अलावा मनोविज्ञान, अंग्रेजी साहित्य और प्राणीशास्त्र में भी अध्ययन किया. उनकी शैक्षणिक यात्रा विविध विषयों के गहरे ज्ञान और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

छुट्टी के दौरान संभाल रहे थे BMRCL का अतिरिक्त प्रभार

रविशंकर के अवकाश पर जाने के बाद PC जाफ़र जून के अंत से ही BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. अब सरकार ने उन्हें इस पद की स्थायी जिम्मेदारी सौंप दी है. BMRCL बेंगलुरु के तेजी से बढ़ते शहरी परिवहन ढांचे का एक अहम हिस्सा है. शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए मेट्रो परियोजनाओं का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी माना जाता है. ऐसे में नए MD के सामने मेट्रो विस्तार योजनाओं को गति देना बड़ी चुनौती होगी.

BMRCL में नेतृत्व बदलाव और मेट्रो परियोजनाओं की चुनौतियां

रविशंकर ने जुलाई 2025 में BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभाला था और करीब एक साल तक इस जिम्मेदारी पर रहे. उनके स्थानांतरण के बाद कॉर्पोरेशन में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में BMRCL को कई परियोजनाओं में देरी का सामना करना पड़ा है. कई नए मेट्रो कॉरिडोर अपनी तय समयसीमा से पीछे चल रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नई परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने, निर्माण कार्यों की निगरानी करने और समय पर योजनाओं को पूरा करना नए नेतृत्व की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

रेजू MT को मिली वित्त विभाग में नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत कर्नाटक कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी रेजू MT को वित्त विभाग में सचिव (बजट और संसाधन) नियुक्त किया गया है. वह अब राज्य के वित्तीय प्रबंधन और बजट से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

PC जाफ़र के सामने होंगी बड़ी जिम्मेदारियां

PC जाफ़र की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब बेंगलुरु मेट्रो के विस्तार को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं. शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक समस्याओं को देखते हुए BMRCL को तेज, भरोसेमंद और समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उनके प्रशासनिक अनुभव और वित्तीय मामलों की समझ को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह मेट्रो परियोजनाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें…

MP Patwari Vacancy: मध्य प्रदेश में बनना है पटवारी, तो फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है बेहतरीन मौका
IAS Success Story: हाई सैलरी नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग दूसरे प्रयास में बनीं IAS, अब संभाल रहीं ये पद

Tags:
Advertisement