Rajasthan JE Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य के विभिन्न विभागों में 874 जूनियर इंजीनियर पदों को भरा जाएगा. इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संबंधित ट्रेड की योग्यता जरूर जांचनी चाहिए.
किन इंजीनियरिंग ट्रेड में हैं मौके?
RSSB JE भर्ती में अलग-अलग तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल हैं. इनमें मुख्य रूप से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं. उम्मीदवार के पास जिस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके अनुरूप मान्य डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.
Rajasthan JE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 14 सितंबर 2026
आवेदन का अंतिम समय: रात 11:59 बजे
संभावित परीक्षा: फरवरी 2027
उम्मीदवारों को अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि तकनीकी समस्या या दस्तावेज संबंधी परेशानी की स्थिति में पर्याप्त समय मिल सके.
JE भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से Diploma, BE या BTech जैसी निर्धारित योग्यता आवश्यक है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है.
ये भी पढ़ें…
UPSC Mains Admit Card 2026 Released: यूपीएससी मेंस एडमिट कार्ड upsconline.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Adar-Natasha Poonawalla: आदार और नताशा पूनावाला की जोड़ी क्यों है इतनी खास? जानिए दोनों की अलग ताकतें
आवेदन शुल्क कितना है?
RSSB JE भर्ती के लिए श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:
General/UR/OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 600 रुपये
OBC (NCL)/EWS/SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 400 रुपये
शुल्क का भुगतान आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
Rajasthan JE Form 2026 के लिए कैसे भरें?
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान के भर्ती पोर्टल पर जाकर अपनी SSO ID और Password से लॉगिन करना होगा. इसके बाद संबंधित JE भर्ती का आवेदन फॉर्म चुनकर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद, यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. अंत में Confirmation Page डाउनलोड करके उसकी डिजिटल कॉपी या प्रिंट सुरक्षित रखना न भूलें.
Rajasthan JE के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इस भर्ती की परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना है. उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट के लिए RSSB के आधिकारिक नोटिफिकेशन को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए.