FCI AG 3 Notification 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय खाद्य निगम (FCI) जल्द ही FCI AG 3 नोटिफिकेशन 2026 जारी कर सकता है. हालांकि, भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इसके अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आने की संभावना है.
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार FCI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट fci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती के तहत Assistant Grade 3 (AG 3) के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
किन पदों पर होगी भर्ती?
FCI AG 3 भर्ती 2026 के तहत कई विभागों में पद भरे जाने की उम्मीद है. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं.
असिस्टेंट ग्रेड 3 (जनरल)
असिस्टेंट ग्रेड 3 (डिपो)
असिस्टेंट ग्रेड 3 (अकाउंट्स)
असिस्टेंट ग्रेड 3 (टेक्निकल)
असिस्टेंट ग्रेड 3 (हिंदी)
आधिकारिक नोटिफिकेशन में कुल रिक्त पदों, राज्यवार वैकेंसी और श्रेणीवार सीटों की जानकारी दी जाएगी.
FCI AG 3 Notification 2026: संभावित महत्वपूर्ण तिथियां
संभावित शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है.
AG 3 (General) और AG 3 (Depot): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.
AG 3 (Accounts): B.Com की डिग्री के साथ कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए.
AG 3 (Technical): एग्रीकल्चर, बॉटनी, ज़ूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc. या फ़ूड साइंस/बायोटेक्नोलॉजी में B.Tech की डिग्री होनी चाहिए.
AG 3 (Hindi): हिंदी मुख्य विषय के साथ स्नातक डिग्री तथा अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का ज्ञान होना चाहिए.
आवेदन करने की क्या होगी आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होने की संभावना है. वहीं Assistant Grade 3 (Hindi) पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष हो सकती है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलने की संभावना है.
आवेदन शुल्क और सैलरी
General, OBC और EWS: 500 रुपये
SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवार: आवेदन शुल्क में छूट
चयनित उम्मीदवारों को 28,200 रुपये से 79,200 रुपये प्रतिमाह के वेतनमान के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिल सकता है.
FCI AG 3 चयन प्रक्रिया
FCI AG 3 भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होने की उम्मीद है. चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं.
फेज़-I ऑनलाइन परीक्षा
फेज़-II ऑनलाइन परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
पहले चरण में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.
दूसरे चरण में General और Depot पदों के लिए Paper-I, जबकि Technical, Accounts और Hindi पदों के लिए Paper-I और Paper-II आयोजित किए जा सकते हैं. इस भर्ती में इंटरव्यू का प्रावधान नहीं होने की संभावना है. अंतिम मेरिट ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों और सफल दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर तैयार की जाएगी.
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
FCI AG 3 भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक FCI वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन तिथि, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियों की संख्या और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्पष्ट कर दिए जाएंगे.
यदि आप FCI में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. इससे नोटिफिकेशन जारी होते ही आप बेहतर रणनीति के साथ परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
ये भी पढ़ें…
IIM से करना चाहते हैं MBA, तो फटाफट यहां करें आवेदन, देखें फीस और एग्जाम पैटर्न
Success Story: 6वीं में फेल होकर छोड़ी पढ़ाई, फिर खेतों में करने लगे मजदूरी, आज 4000 करोड़ की कंपनी के हैं CEO