Home > जॉब > DU SRCC Vacancy: न परीक्षा की टेंशन, न लंबी भर्ती प्रक्रिया! DU के इस कॉलेज में नौकरी के लिए चाहिए सिर्फ ये योग्यता

DU SRCC Vacancy: न परीक्षा की टेंशन, न लंबी भर्ती प्रक्रिया! DU के इस कॉलेज में नौकरी के लिए चाहिए सिर्फ ये योग्यता

Sarkari Naukri DU SRCC Vacancy 2026: श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में नौकरी (Govt Jobs) की पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Published: September 3, 2026 10:41:26 AM IST



DU SRCC Vacancy 2026: दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. SRCC ने प्रोजेक्ट एसोसिएट II भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 2 दिन बचे हैं. अगर आप अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किए हैं, तो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu के जरिए 5 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

अगर आप भी SRCC भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो सबसे पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें.

SRCC Project Associate II Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

SRCC द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, Project Associate II पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, Python, डेटा एनालिसिस और विज़ुअलाइज़ेशन जैसे क्षेत्रों में अनुभव या विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया SRCC की आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu पर उपलब्ध है.

SRCC Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 सितंबर 2026

चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है.

SRCC Project Associate II Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए.

साइंस, टेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री पूरी होनी चाहिए.
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और Python में ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है.
डेटा एनालिसिस और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन की समझ वांछनीय है.
स्कॉलरली डेटाबेस के साथ काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी प्राथमिकता सूची में हो सकते हैं.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी योग्यता शर्तों को ध्यान से पढ़ें.

SRCC Project Associate II के लिए क्या है Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, विश्वविद्यालय के लागू नियमों के अनुसार SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जा सकती है. उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक सभी आयु संबंधी शर्तों को पूरा करते हों.

चयन होने पर मिलने वाली सैलरी

इस पद पर चयनित उम्मीदवार को आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा.
35,000 मूल वेतन + 30% HRA
इस प्रकार उम्मीदवार को कुल मिलाकर लगभग 45,500 प्रतिमाह प्राप्त हो सकते हैं.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

DU SRCC Vacancy 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
DU SRCC Vacancy 2026 नोटिफिकेशन

SRCC में ऐसे होगा Selection Process 

Project Associate II पद के लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में किया जाएगा.

आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा

SRCC Recruitment 2026: आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और जरूरी टेक्निकल स्किल की जांच जरूर करें. Python, डेटा एनालिसिस और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अवसर विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है.

Advertisement