DU Recruitment 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन तथा लैंग्वेज कैटेगरी में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट बेसिस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो शिक्षण और शोध के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को 5 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा करने का अवसर मिलेगा.
किन पदों पर होगी भर्ती?
दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के तहत जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विषय के लिए 16 पद और लैंग्वेज कैटेगरी के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं. सभी नियुक्तियां गेस्ट फैकल्टी आधार पर की जाएंगी.
पदों का विवरण
जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन – 16 पद
लैंग्वेज कैटेगरी – 4 पद
कुल पद – 20
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा निर्धारित असिस्टेंट प्रोफेसर पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित न्यूनतम API (Academic Performance Indicator) स्कोर की शर्तें भी पूरी करनी होंगी. विश्वविद्यालय के अनुसार गेस्ट फैकल्टी के लिए वही योग्यता लागू होगी जो नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए निर्धारित की जाती है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
DU Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
DU Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
सैलरी और नियुक्ति की शर्तें
चयनित उम्मीदवारों को UGC के दिशा-निर्देशों के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा. यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा (Contract) और गेस्ट बेसिस पर होगी.
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
आवेदन से पहले ध्यान रखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें. यह भर्ती शिक्षण क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने और प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है.