Home > जॉब > Court Clerk Bharti: कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका, 1200 से अधिक पदों पर होगी बहाली, 29000 से अधिक है सैलरी

Court Clerk Bharti: कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका, 1200 से अधिक पदों पर होगी बहाली, 29000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Punjab Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के तहत सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) के तहत पंजाब की जिला अदालतों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.

By: Munna Verma | Published: October 3, 2026 10:39:10 PM IST



Punjab Court Clerk Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब में बड़ी भर्ती सामने आई है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के तहत सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1270 क्लर्क पद भरे जाएंगे.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन SSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे.

1270 क्लर्क पदों पर होगी सीधी भर्ती

SSSC ने 3 अक्टूबर 2026 को Employment Notice No. 37C/SSSC/PB/2026 जारी किया है. नोटिफिकेशन में पदों की संख्या के साथ शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई है. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा. भर्ती की विस्तृत शर्तें जानने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या समकक्ष स्नातक डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पंजाबी को मुख्य विषयों में से एक के रूप में पास की होनी चाहिए. उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान भी होना जरूरी है. ये सभी योग्यताएं आवेदन की अंतिम तारीख तक पूरी होना आवश्यक है.

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है. पंजाब के SC/BC/OBC/ESM/EWS उम्मीदवारों के लिए कुल शुल्क 710 रुपये, PwBD उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए कुल शुल्क 1,200 रुपये है.

यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन

Punjab Court Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक
Punjab Court Clerk Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

कैसे होगा क्लर्क भर्ती का एग्जाम?

परीक्षा में कुल 100 अंक होंगे. पेपर को ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव भागों में बांटा गया है. सामान्य ज्ञान से 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न और English Composition से 20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे. English Composition के सब्जेक्टिव हिस्से में 150 शब्दों का निबंध, पत्र, Precis और पंजाबी से अंग्रेजी अनुवाद शामिल होगा. परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. बिना प्रयास किए गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाकर Clerk District Courts of Punjab के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. आवेदन जमा करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य की जरूरत के लिए सुरक्षित रखना न भूलें. 1270 पदों और 29,200 रुपये की शुरुआती सैलरी वाली यह भर्ती पंजाब में जिला अदालतों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है.

Advertisement