Central Bank of India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत वॉचमैन-सह-माली, ऑफिस असिस्टेंट, काउंसलर FLC भोपाल-रायसेन और अटेंडर/सब-स्टाफ जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जो कोई भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, वे सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून 2026 निर्धारित की गई है. भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. साथ ही इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल चार अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इनमें शामिल हैं:
वॉचमैन-सह-माली
ऑफिस असिस्टेंट
काउंसलर FLC भोपाल-रायसेन
अटेंडर/सब-स्टाफ
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिससे 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल
वॉचमैन-सह-माली- उम्मीदवार का कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है. कृषि या बागवानी क्षेत्र का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.
ऑफिस असिस्टेंट- इस पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. साथ ही कंप्यूटर नॉलेज, MS Office, Tally और इंटरनेट की जानकारी जरूरी है. स्थानीय भाषा में टाइपिंग का ज्ञान भी आवश्यक माना गया है.
काउंसलर FLC- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है.
अटेंडर/सब-स्टाफ- इस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं.
आयु सीमा और वेतन
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है. नोटिफिकेशन में आयु में छूट का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है.
पद अनुसार सैलरी
वॉचमैन-सह-माली: 12,000 रुपये प्रतिमाह
ऑफिस असिस्टेंट: 20000 रुपये प्रतिमाह
काउंसलर FLC: 25000 रुपये प्रतिमाह
अटेंडर/सब-स्टाफ: 14000 रुपये प्रतिमाह
इसके अलावा कुछ पदों पर अतिरिक्त भत्ते भी दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा. किसी लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है.