Home > उत्तर प्रदेश > Bank of Baroda Bharti: बैंक ऑफ बड़ौदा में अफसर बनने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, 120000 से अधिक है सैलरी

Bank of Baroda Bharti: बैंक ऑफ बड़ौदा में अफसर बनने का मौका, बस चाहिए ये योग्यता, 120000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी (Bank Jobs) की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. जो कोई भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, वे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

By: Munna Verma | Last Updated: August 6, 2026 5:05:30 PM IST



Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2026 के भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में 206 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर नियमित नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि चयन प्रक्रिया के दौरान सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा.

किन विभागों में होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा कई महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञ अधिकारियों की नियुक्ति करेगा. इनमें डिजिटल बैंकिंग, फैसिलिटी मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, सिक्योरिटी, एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस तथा कॉर्पोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग जैसे विभाग शामिल हैं.

रिक्तियों का विभागवार विवरण इस प्रकार है:

डिजिटल बैंकिंग: 19 पद
फैसिलिटी मैनेजमेंट: 88 पद
इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी: 16 पद
सिक्योरिटी: 54 पद
एंटरप्राइज डेटा मैनेजमेंट ऑफिस: 14 पद
कॉर्पोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग: 15 पद

इन विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर और टैक्सेशन मैनेजर जैसे कई विशेषज्ञ पद शामिल हैं.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

Bank of Baroda Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Bank of Baroda Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क कितना है?

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

सामान्य, OBC और EWS वर्ग: 850 रुपये (GST सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क
SC, ST, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार: 175 रुपये (GST सहित) + पेमेंट गेटवे शुल्क

बैंक ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

उम्मीदवारों का चयन प्राप्त आवेदनों की संख्या और पदों की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हो सकते हैं:

आवेदन की स्क्रीनिंग
ऑनलाइन परीक्षा
साइकोमेट्रिक टेस्ट
ग्रुप डिस्कशन (यदि आवश्यक हो)
व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)

यदि ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती है, तो उसमें रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और संबंधित प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे. अंतिम चयन उम्मीदवार के विभिन्न चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार होगा.

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

बैंक ऑफ बड़ौदा ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए, क्योंकि दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार भारत में किसी भी शाखा या कार्यालय में की जा सकती है. ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को देशभर में सेवा देने के लिए तैयार रहना चाहिए. यह भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक योग्य और अनुभवी पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर है.

ये भी पढ़ें…

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026 Released: रेलवे ALP सीबीटी 2 आंसर की जारी, ऐसे यहां से करें चेक
UPTET Result 2026 Kab Aayega: UPESSC जल्द जारी करेगा यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Advertisement