Agniveer Result 2026: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2026 का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं, जिन्होंने इस वर्ष इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में हिस्सा लिया था. भारतीय सेना ने यह परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी. परीक्षा में जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, ट्रेड्समैन, क्लर्क/SKT, महिला मिलिट्री पुलिस और अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अब सभी की निगाहें रिजल्ट जारी होने पर टिकी हैं.
भारतीय सेना ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Army Agniveer Result 2026 जुलाई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित Army Recruitment Office (ARO) के अनुसार मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकेंगे.
पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड
यदि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय सेना आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 15 से 25 दिनों के भीतर CEE रिजल्ट जारी करती है.
CEE 2023: परीक्षा समाप्ति के 24 दिन बाद रिजल्ट
CEE 2024: 25 दिन बाद रिजल्ट
CEE 2025: 16 दिन बाद रिजल्ट
इसी ट्रेंड को देखते हुए 2026 का रिजल्ट भी जुलाई के शुरुआती दिनों में आने की उम्मीद की जा रही है.
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?
CEE परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसमें मुख्य रूप से निम्न चरण शामिल हो सकते हैं.
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
डॉक्यूमेंट्स
मेडिकल टेस्ट
फाइनल मेरिट लिस्ट
अंतिम चयन सभी चरणों में प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता के आधार पर किया जाएगा.
Agniveer Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर Agniveer Result 2026 या CEE Result लिंक पर क्लिक करें.
अपने संबंधित ARO (Army Recruitment Office) का चयन करें.
मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें.
PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके परिणाम जांचें.
भविष्य के लिए PDF की एक कॉपी सुरक्षित रख लें.
किन पदों का रिजल्ट जारी होगा?
Army Agniveer Result 2026 विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग ARO के माध्यम से जारी किया जाएगा. इनमें प्रमुख पद शामिल हैं.
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर टेक्निकल
अग्निवीर क्लर्क/SKT
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास)
महिला मिलिट्री पुलिस
सिपाही फार्मा
नर्सिंग असिस्टेंट एवं अन्य तकनीकी पद
Army Agniveer Result 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें और अगले चरण की तैयारी भी साथ-साथ जारी रखें. रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना नाम या रोल नंबर अवश्य जांचें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों में समय पर शामिल हो सकें.
ये भी पढ़ें…
Anganwadi Vacancy: यूपी आंगनवाड़ी में नौकरी की भरमार, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, अच्छी मिलेगी सैलरी