Home > career support > SSC ने जारी की दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के AWO/TPO परीक्षा की फाइनल answer key, डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in से चेक करें अपने उत्तर, डाउनलोड करने की step by step गाइड

SSC ने जारी की दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के AWO/TPO परीक्षा की फाइनल answer key, डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in से चेक करें अपने उत्तर, डाउनलोड करने की step by step गाइड

SSC Delhi Police Final Answer Key 2026 Out: हाल ही में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के AWO/TPO परीक्षा की अंतिम आंसर की SSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. यहां आसंर की डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया गया है.

By: Shivangi Shukla | Published: June 17, 2026 2:41:58 PM IST



स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के असिसटेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO) भर्ती परीक्षा 2026 के आंसर की अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. 

यह स्टेप बाय स्टेप गाइड बताई गयी है, जिसकी सहायता से आप आसानी से वेबसाइट पर जा कर अपना अपने परीक्षा के अनुसार, आंसर की डाउनलोड कर सकते है. साथ ही SSC ने परीक्षार्थियों के रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के मार्क्स भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. 

कहां चेक करें अपनी आंसर की

बता दें कि SSC ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर AWO और TPO परीक्षा 2026 का फाइनल आंसर-की जारी कर दी है. अभ्यर्थियों को आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा और फिर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे, जिसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आंसर चेक करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि की जरुरत पड़ेगी, इसलिए इसे अपने साथ जरूर रखें.

कैसे डाउनलोड करे आंसर की?

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट पर लॉगइन करने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
  • आपको होम पेज पर आंसर की सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • आंसर की सेक्शन के खुलने पर Head Constable (AWO/TPO) in Delhi Police Examination, 2025: Uploading of Final Answer Keys along with Question Papers cum Response Sheets of CBE along with the Marks पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF खुलेगा.
  • PDF के अंत में आंसर की देखने के लिए वेबसाइट का लॉगइन लिंक दिया गया है, फिर उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने एक लॉग इन पोर्टल खुलेगा. उस पर अपना पंजीकरण संख्या (registration number) और पासवर्ड डालें, जहां आपकी आईडी लॉगइन हो जायेगी.
  • इसमें Delhi Police Examination 2026 AWO/TPO परीक्षा का रिस्पोंस शीट और मार्क्स सामने दिखाई देगें.
  • इसें भविष्य के लिए सुरक्षित रूप से डाउनलोड करे लें.
  • इसके अलावा आप रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में किन प्रश्नों के क्या उत्तर दिए थे.
  • आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सीधा लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे: Delhi Police Examination AWO/TPO लिंक Login Page

बता दें कि SSC ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल AWO/TPO परीक्षा 2026 का परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया था. हालांकि, अब आयोग ने फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.

Advertisement