Aadhaar Card Design Change: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई अफवाह सुनने को मिल रही है. दरअसल, कुछ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब आधार कार्ड का डिजाइन में बदलाव किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि यह बदलाव जल्दी देखने के लिए मिल सकते हैं. केवल यही नहीं, बल्कि कहा यह भी जा रहा है कि अब सरकार द्वारा आधार कार्ड से आपका नाम, फोटो और आधार नंबर को हटाकर केवल एक फोटो और QR ही रखेगी. इसके अलावा आधार कार्ड पर अन्य किसी तरह की भी जानकारी नहीं होगी.
इन खबरों के बीच अब लोगों के बीच इस बात को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गई है. लेकिन, इस दावे के बीच मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी मंत्रालय ने अपना बयान दिया है.
सोशल मीडिया के दावों को बताया फर्जी
सोशल मीडिया पर आधार कार्ड के डिजाइन को बदलने की अफवाहों के बीच मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड आईटी मंत्रालय ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है. मंत्रालय द्वारा रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया गया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि आधार कार्ड के डिजाइन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. वहीं, सरकार द्वारा लोगों से अपील की गई है कि ऐसी फर्जी अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें. सही जानकारी के लिए केवल UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना सही रहेगा.
ये भी पढ़ें: EPFO E-PRAAPTI Portal: अब मिलेगा बंद PF अकाउंट का पैसा, सरकार का बड़ा एलान; खुशी से झूमने लगे एम्प्लॉई
पहले की तरह ही रहेगा आधार कार्ड?
सरकार द्वारा जारी किए गए बयान और प्रेस रिलीज की मानें तो आपका आधार कार्ड जैसा था वह पहले की तरह वैसा ही रहने वाला है. उसमें नाम, फोटो, जन्मतिथि, आधार नंबर, पता और QR कोड जैसी सभी जरूरी जानकारियां रहेंगी. जानकारी के मुताबिक दावा यह भी किया जा रहा है कि आधार में ऐसा बदलाव करके डेटा सिक्योरिटी और पहचान को रोकने के लिए किया जा रहा है. कई बार इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफवाहों पर अगर आपको कोई लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाए तो ऐसा करने से बचना चाहिए.