PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी स्कीम है, जो किसानों के लिए एक आर्थिक सहायता देती है. इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. हालांकि, यह पैसे एकसाथ नहीं मिलकर 3 बार आपको 2-2 हजार रुपये करके दिए जाते हैं. अब तक कुल 22 किस्तें किसानों के खाते में आ चुकी हैं. लेकिन, अब 23वीं किस्त का इंतजार हो रहा है. लाभार्थियों को 23वीं किस्त की राशि तभी प्राप्त होगी जब उनकी eKYC अपडेट्स पूरे होंगे.
हालांकि, अबतक 23वीं किस्त आने की आधिकारिक डेट का कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि किसानों को जल्दी ही 23वीं किस्त मिल सकती है.
किसानों के खाते में कब आएगी 23वीं किस्त?
किसानों को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त अबतक नहीं मिली है. हालांकि, 22वीं किस्त लोगों के खाते में 13 मार्च 2026 को दी गई थी. अब इस तारीख से ठीक 4 महीने का अंदाजा लगाकर लोग अपनी 23वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, हर किस्त जारी होने का एक का एक समय निर्धारित है. वैसे देखा जाए तो 23वीं किस्त आने का समय जून के महीने में बन रहा है. लेकिन, हो सकता है कि जुलाई के शुरुआत में भी आपको किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त दे दी जाए. वहीं, बात करें अगर 22वीं किस्त की तो यह किस्त लगभग 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को दी जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: क्या बदलने वाला है आपके आधार कार्ड का डिजाइन? सोशल मीडिया पर दावों को लेकर सरकार ने दिया जवाब
कौन उठा सकता है योजना का लाभ?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपका किसान खाता आधार कार्ड से लिंक होना बेहद जरूरी है. इसके अलावा अगर आपने e-KYC का प्रोसेस नहीं पूरा किया गया है तो ऐसे में आप योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. इसके आपके नाम पर जमीन, खसरा या खेतौनी आसान भाषा में समझें तो आपके नाम पर खेत का एक छोटा टुकड़ा होना जरूरी है. इसके साथ ही साथ बैंक खाते की सारी जानकारियां बिलकुल सही होनी चाहिए.