Budget Electric Scooter: भारत में बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान आने से इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो गया है. अब ग्राहकों को स्कूटर और बैटरी दोनों की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी पड़ती इसके बजाय, वे स्कूटर खरीद सकते हैं और बैटरी के इस्तेमाल के लिए अलग से पैसे दे सकते हैं. इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे इसे खरीदना आसान हो जाता है.
Hero Vida VX2
यह सबसे किफायती स्कूटरों में से एक है. इसमें बदली जा सकने वाली (स्वैपेबल) बैटरी है और इसका टॉप मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 142 km तक की रेंज देता है. BaaS प्लान के साथ, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत घटकर सिर्फ़ ₹44,490 (एक्स-शोरूम) हो जाती है.
TVS Orbiter V1 और TVS iQube
बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ TVS iQube की शुरुआती कीमत लगभग ₹59,999 (एक्स-शोरूम) है. यह स्कूटर आरामदायक और स्मूद राइड देता है, जिससे यह परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. वहीं TVS Orbiter V1 को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹49,999 (एक्स-शोरूम) है.
Ather Rizta
एथर रिज़्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमत पर प्रीमियम अनुभव देता है. BaaS प्लान के साथ, इसकी शुरुआती कीमत ₹76,000 (एक्स-शोरूम) है. इसमें बड़ी सीट और काफी स्टोरेज स्पेस है. साथ ही, इसमें नेविगेशन और कई राइडिंग मोड भी दिए गए हैं.
Bajaj Chetak
बजाज चेतक में क्लासिक, विंटेज लुक और मॉडर्न इलेक्ट्रिक पावर का मेल है. बैटरी प्लान के साथ आप इसे लगभग ₹91,000 (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. इसकी मेटल बॉडी इसे दूसरे स्कूटरों के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनाती है. अगर आप बेहतर बैटरी वाला मॉडल चुनते हैं, तो यह एक बार चार्ज करने पर 150 km तक की रेंज दे सकता है.