Home > व्यापार > Today Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज के रेट

Today Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर के पार, क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज के रेट

Today Petrol Diesel Price: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. मध्य-पूर्व में तनाव के कारण ऊर्जा बाजार पर संकट बना हुआ है. हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की खबर है. आज 9 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

By: Heena Khan | Published: October 9, 2026 7:01:36 AM IST



Today Petrol Diesel Price: दुनियाभर के बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कच्चे तेल का भाव 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जिससे चिंता बढ़ गई है. आशंका है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं. इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों का हवाला देते हुए फिलहाल ईरान पर हमला करने का इरादा नहीं होने की बात कही है. इससे मध्य-पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, हूती विद्रोहियों और ईरान के रुख पर सभी की नजर बनी हुई है.

ईरान का दावा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और यहां से करीब 2 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आवाजाही हुई है. ईरान ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद है. कुल मिलाकर, तेल की सप्लाई में रुकावट की आशंका के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. मध्य-पूर्व में तनाव के कारण ऊर्जा बाजार पर संकट बना हुआ है. हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की खबर है. आज 9 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी दोनों ईंधनों के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं. वहीं, नायरा ने पांच दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा सकती हैं. हालांकि, फिलहाल सरकारी कंपनियों ने कीमतें स्थिर रखी हैं.

By Election Result 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक चुनावी नतीजों का दिन आज, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

 ये रहे आज के पेट्रोल डीजल के दाम 

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.76 99.55
बेंगलुरु 111.68 99.56
हैदराबाद 116.15 104.23
जयपुर 113.19 98.25
लखनऊ 101.86 95.36
नोएडा 101.96 95.37
गुरुग्राम 102.97 95.64
चंडीगढ़ 101.54 89.47
पटना 113.37 99.36
भुवनेश्वर 108.93 100.68
तिरुवनंतपुरम 115.49 103.64

Advertisement