Home > व्यापार > Branded Gold Price 2 September 2026: तनिष्क, मालाबार गोल्ड और कल्याण ज्वेलर्स के लेना चाहते हैं गहने? जानें आज के 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

Branded Gold Price 2 September 2026: तनिष्क, मालाबार गोल्ड और कल्याण ज्वेलर्स के लेना चाहते हैं गहने? जानें आज के 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

सोने की खरीददारी से पहले आज का गोल्ड रेट जानना बेहद जरूरी होता है. इस समय पर सोने में निवेश करना आपके लिए बेहतर इसलिए हो सकता है क्योंकि, पिछले कुछ समय में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ब्रांडेड गोल्ड कीे सोने के भाव की जानकारी लेने के लिए आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: September 2, 2026 12:16:40 PM IST



Branded Gold Price: सोना खरीदना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ एक खरीदारी नहीं, बल्कि बचत के सात-साथ भविष्य की सुरक्षा भी होती है. यही वजह है कि शादी-ब्याह और त्योहार या किसी खास मौके पर लोग गहने खरीदते हैं. खासकर जब खरीदारी तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स या कल्याण ज्वेलर्स जैसे बड़े ब्रांड से करनी हो, तो सिर्फ बाजार में चल रहे सोने के भाव को देखना ही पर्याप्त नहीं होता है. अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां सोने का बेस रेट थोड़ा अलग हो सकता है और इसके अलावा मेकिंग चार्ज, GST तथा अन्य शुल्क भी इसमें जोड़े जाते हैं.
सोने की खरीददारी से पहले आज का गोल्ड रेट जानना बेहद जरूरी होता है. इस समय पर सोने में निवेश करना आपके लिए बेहतर इसलिए हो सकता है क्योंकि, पिछले कुछ समय में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ब्रांडेड गोल्ड कीे सोने के भाव की जानकारी लेने के लिए आप उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देख सकते हैं. 
malabar gold rate today 2 september 2026

मालाबार का आज का सोने का भाव 

Malabar Gold & Diamonds ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक आज यहां आपको 22 कैरेट का सोना प्रति ग्राम 14215.00 रुपये में मिलेगा. वहीं, बात करें अगर 24 कैरेट सोने के भाव की तो आज यह आपको 15982 रुपये प्रति ग्राम में मिलेगा. अगर आप 22 कैरेट सोना 10 ग्राम ले रहे हैं तो ऐसे में आपको 1,42,150 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से 22 कैरेट सोने के भाव में कोई ज्यादा अंतर नहीं देखा जा रहा है. वहीं, मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को तनिष्क गोल्ड रेट 14,770 प्रति ग्राम था. 
tanishq gold rate today 2 september 2026

तनिष्क का आज का सोने का भाव 

तनिष्क एक अच्छा और जाना-माना ब्रांड है यहां से आप सोने की खरीददारी कर सकते हैं. अगर आप आज यानि 2 सितंबर 2026 को तनिष्क का सोना लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक ग्राम के लिए 14295 रुपये देने होंगे. मंगलवार को एक ग्राम सोने का भाव 14,415 था. तनिष्क की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक अगर आप 8 ग्राम गोल्ड लेते हैं तो 114,360 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 142,950 रुपये है. 

कल्याण ज्वेलर्स का आज का सोने का भाव 

कल्याण ज्वेलर्स का आज का 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,52,000 रुपये है. वहीं, बात करें अगर 22 कैरेट सोने की कीमत की तो आज का भाव 139,480 प्रति 10 ग्राम है. इसके और अन्य जगहों के मेकिंग चार्ज और जीएसटी में हो सकता है आपको कुछ अंतर देखने को मिले. आप यहां से भरोसा करके गोल्ड खरीद सकते हैं.

Advertisement