अगर आप फ्लाइट में तय सीमा से ज्यादा सोना या नकदी (Cash) ले जाते हैं, तो आप पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है. आइए जानते हैं कि आप फ्लाइट में कितना सोना और कैश ले जा सकते हैं और किन नियमों का पालन करना जरूरी है.
नई दिल्ली: भारत में हवाई यात्रा के दौरान सोना और नकदी ले जाने के लिए कड़े नियम लागू हैं। सीमा शुल्क (कस्टम) और सुरक्षा जांच के दौरान इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
डोमेस्टिक फ्लाइट में सोना और कैश ले जाने की सीमा
पुरुष यात्री अधिकतम 500 ग्राम सोना ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए खरीद का बिल होना अनिवार्य है। बिना बिल के अधिक सोना ले जाने पर इनकम टैक्स विभाग इसे जब्त कर सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
घरेलू उड़ानों में नकदी ले जाने की कोई तय सीमा नहीं है, लेकिन ₹50,000 से ज्यादा नकद होने पर स्रोत बताया जाना जरूरी है।
₹2 लाख से अधिक नकदी ले जाने पर इनकम टैक्स विभाग जांच कर सकता है और उचित दस्तावेज न होने पर नकदी जब्त हो सकती है।
विदेश से भारत लौटते समय पुरुष यात्री ₹50,000 तक के सोने के गहने ला सकते हैं। महिला यात्री ₹1,00,000 तक के गहने ला सकती हैं।12 साल से कम उम्र के बच्चे ₹25,000 तक का सोना ला सकते हैं। तय सीमा से अधिक सोने पर कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी, और सोने के बिस्किट या बार लाने पर अधिक शुल्क लगेगा।
भारत से विदेश यात्रा के दौरान: कोई भी भारतीय यात्री अधिकतम $3000 (लगभग ₹2.5 लाख) नकद विदेशी मुद्रा ले जा सकता है। ₹25,000 तक का भारतीय रुपया विदेश ले जाया जा सकता है।
$5000 (लगभग ₹4.2 लाख) तक नकद विदेशी मुद्रा ला सकते हैं। यदि नकदी और ट्रैवलर्स चेक की कुल राशि $10,000 (₹8.3 लाख) से अधिक है, तो इसे कस्टम में घोषित करना होगा।
नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई हो सकती है? तय सीमा से अधिक सोना या नकदी लाने-ले जाने पर कस्टम विभाग और इनकम टैक्स विभाग जांच कर सकता है। बिना बिल के ज्यादा सोना ले जाने पर इनकम टैक्स विभाग इसे जब्त कर सकता है। सीमा से अधिक नकदी बिना जानकारी दिए ले जाने पर इनकम टैक्स विभाग इसे अवैध कमाई मान सकता है और जुर्माना लगा सकता है। विदेश से अधिक सोना लाने पर 36% तक कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।अधिक मात्रा में सोना या नकदी की तस्करी करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जुर्माने के साथ जेल भी संभव है। यात्रा से पहले इन नियमों की जानकारी लेना जरूरी है ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
Read Also: आयकर विभाग अब आपके डिजिटल खातों का पासवर्ड क्रैक कर सकेगा, मिला कानूनी अधिकार