Home > व्यापार > चलता-फिरता AC! अब गर्मियों में पसीना नहीं ठंडक का होगा एहसास; Sony का नया गैजेट

चलता-फिरता AC! अब गर्मियों में पसीना नहीं ठंडक का होगा एहसास; Sony का नया गैजेट

Sony Reon Pocket AC: गर्मी से राहत दिलाने के लिए Sony एक नया AC लेकर आया है. जो कमरे के भीतर नहीं बल्कि शर्ट के अंदर पहनकर रखा जा सकता है और कहीं भी ठंडक का एहसास दिला सकता है.

By: Preeti Rajput | Published: May 16, 2026 1:48:24 PM IST



Sony Reon Pocket AC: भारत में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. रात भी पसीने से भीगी रहती है, इसी परेशानी को खत्म या फिर कम करने के लिए SONY एक कमाल का डिवाइस लेकर आया है. इस AC को गले में पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह बेहद शानदार और wearable AC है. यह एसी चलते-फिरते लोगों को ठंडक देता है. 

Sony का नया डिवाइस 

Sony का यह नया डिवाइस इस समय काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ केवर इसी के चर्चे हो रहे हैं. इसे कपड़ों के अंदर गर्दन के पास पहनकर रखना होता है. यह शरीर को भीतर से ठंडा रखता है. कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस गर्मियों में बाहर काम करने वाले लोगों के लिए काफी अहम और यूजफुल साबित होगा. 

कैसे काम करता है ये AC? 

Sony पहले भी वियरएबल कूलिंग डिवाइस लोगों के सामने पेश कर चुकी है. लेकिन इस बार कंपनी ने नए मॉडल में कई तरह के सुधार किए हैं और अब ये डिवाइस काफी यूजफुल होने वाला है. इस डिवाइस में बेहतर बैटरी और स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल  जैसे शानदार फीचर्स इसे खास बनाते हैं. 

Sony का वियरएबल AC

Sony का ये खास थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग टेक्नोलॉजी AC पर काम करता है. ये AC गर्दन के हिस्से को ठंडा करता है और पूरे शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. इसमें सेंसर भी दिए गए हैं, ताकी कुलिंग तापमान के हिसाब से एडजस्ट किए जा सके. इससे यूजर अपने हिसाब से कूलिंग कंट्रोल कर सकता है. 

जब फैन्स ने पूछा ‘सीएम थलपति का हाल-चाल’ तो तृषा कृष्णन के एक्सप्रेशन ने खोल दिए राज! लोग बोल- ‘अब तो मान जाओ’

Sony AC की खासियतें

  • Sony Reon Pocket Pro Plus को हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सके.
  • इसे गर्दन के पीछे फिट किया जाता है और कपड़ों के अंदर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • कंपनी का दावा है कि इसमें बेहतर बैटरी बैकअप दिया गया है, जो लंबे समय तक कूलिंग सपोर्ट प्रदान करता है.
  • इसमें USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सकेगा.
  • यह डिवाइस अलग-अलग कूलिंग लेवल और मोबाइल ऐप कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है.

Advertisement