Home > व्यापार > Silver Price Today: चांदी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन! बिना रेट जाने खरीदना पड़ सकता है भारी

Silver Price Today: चांदी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन! बिना रेट जाने खरीदना पड़ सकता है भारी

Silver Price Today: पिछले कारोबारी दिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों पर असर पड़ा. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में गिरावट आई. चांदी की कीमतें 200 रुपये घटकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि गुरुवार को यह 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम थीं.

By: Divyanshi Singh | Published: May 11, 2026 11:07:27 AM IST



Silver Price Today: चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. 11 मई की सुबह चांदी की कीमत ₹274,900 प्रति किलोग्राम थी. एक हफ़्ते में चांदी की कीमतों में ₹10,000 की गिरावट आई है. इस साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत ₹4 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट चांदी $81.14 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू और ग्लोबल दोनों वजहों से प्रभावित होती हैं.

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मुंबई ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कोलकाता ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चेन्नई ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लखनऊ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अयोध्या ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गाजियाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नोएडा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गुरुग्राम ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चंडीगढ़ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
जयपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मेरठ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लुधियाना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गुवाहाटी ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
जलगांव ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
इंदौर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कानपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अहमदाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
वडोदरा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
सूरत ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
पुणे ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नागपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नासिक ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
बैंगलोर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
भुवनेश्वर ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
कटक ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
केरल ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900
रायपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
हैदराबाद ₹2,749 ₹27,490 ₹2,74,900

पिछले कारोबारी दिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों पर असर पड़ा. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, लगातार चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में गिरावट आई. चांदी की कीमतें 200 रुपये घटकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि गुरुवार को यह 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम थीं. हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमतें तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस हो गईं. वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में मजबूती आई.

पश्चिम एशिया संकट के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी चांदी अनुबंध की कीमत शुक्रवार को 3,660 रुपये या 1.42 प्रतिशत बढ़कर 2,62,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी रही. न्यूयॉर्क में चांदी 2.72 प्रतिशत बढ़कर 80.59 डॉलर प्रति औंस हो गई.

Advertisement