Silver Price Today 5 November 2026 | Aaj Ka Chandi Ka Bhav | Silver Rates Today: चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में भी लगातार बदलाव हो रहा है. फिलहाल चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.56% बढ़कर यानी 6391 रुपये बढ़त के साथ 1,86,089 रुपये किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,79,698 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 9000 रुपये उछलकर (सभी टैक्स समेत) 1.93 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,86,610 रुपये किलो हो गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.82 डॉलर प्रति औंस हो गई. इसके अलावा गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये किलो पर है.
95