Home > व्यापार > Silver Price Today 19 July 2026: आज नहीं बदले चांदी के दाम, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट

Silver Price Today 19 July 2026: आज नहीं बदले चांदी के दाम, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka Bhav Aaj Ka) 19 July 2026: आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, वैश्विक दबाव और औद्योगिक मांग में सुस्ती के कारण चांदी के भाव दबाव में हैं. खरीदारी से पहले प्रमुख शहरों में आज का ताजा चांदी रेट जरूर देखें.

By: Preeti Rajput | Published: July 19, 2026 10:11:48 AM IST



Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka Bhav Aaj Ka) 19  July 2026: पिछले कई दिनों की तेज उठापटक के बाद आज चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि इसकी चमक पर दबाव अभी भी बना हुआ है. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के साथ-साथ उद्योगों की ओर से कमजोर मांग ने चांदी की रफ्तार धीमी कर दी है. निवेशकों की सतर्कता के कारण चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिल रही. अब बाजार की नजर वैश्विक घटनाक्रम और औद्योगिक मांग पर टिकी है, जो आगे चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे.

आज चांदी का भाव 

आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,30,000 में बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का यही भाव है. वहीं, चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत ₹2,35,900 है, जो देश के इन चार प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा है.

आज का चांदी का भाव (Silver Price Today 19  July 2026)

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कोलकाता ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मुंबई ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
चेन्नई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पटना ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
लखनऊ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
मेरठ ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
अयोध्या ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000
कानपुर ₹2,300 ₹23,000 ₹2,30,000

ये भी पढ़ें: Gold Price Today 19 July 2026 : आज स्थिर रहे सोने के भाव, एक हफ्ते में ₹1,040 की बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

UP Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: आज फिर यूपी में धड़ाम हुए सोने के दाम, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट दाम

Advertisement